Bhagalpur: बेटी करना चाहती थी Love Marriage, पिता और चाचा ने पहले कमरे में किया बंद, फ‍िर...

सहरसा की एक लड़की को प्रेम का इजहार करना पड़ा महंगा। पिता और चाचा ने इसका विरोध किया। नहीं मानी तो पहले कमरे में बंद कर दिया। फ‍िर बाद में जमकर पिटाई कर दी। भागलपुर अस्‍पताल में लड़की का इलाज चल रहा है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 11:47 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 11:47 PM (IST)
Bhagalpur: बेटी करना चाहती थी Love Marriage, पिता और चाचा ने पहले कमरे में किया बंद, फ‍िर...
भागलपुर अस्‍पताल में भर्ती युवती। जहां इलाज चल रहा है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार के सरसार की एक युवती को प्रेम करना काफी महंगा पड़ा। लड़की के स्‍वजनों ने युवती को काफी समझाया, पर जब वह नहीं मानी तो उसकी पिटाई कर दी। यह सिलसिला काफी दिनों से चल रहा है। लगातार समझाने और पिटाई करने के बावजूद भी लड़की उसी की शादी करना चाहती थी, जिससे वह प्रेम करती थी। लड़की के स्‍वजन इस अंतरजातीय विवाह का विराध कर रहे हैं। नहीं मानने पर गुस्‍से में आकर  लड़की के स्‍वजनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। फ‍िर जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि उसकी हत्‍या करने का प्रयास किया जा रहा था। काफी देर तक वह कमरे में बंद थी। 

जानकारी के अनुसार, सहरसा जिला के सोनवर्षा राज की निपुल निहारिका (28 वर्ष) को प्रेम का इजहार करना महंगा पड़ा। उसकी दादी पुष्पा देवी, पिता शंकर मिश्रा, चाचा विजय मिश्रा, अजित मिश्रा ने अपने सहयोगियों रमेश चौधरी व धनंजय के साथ मिलकर उसे कमरे में बंद कर दिया और धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। किसी तरह वह शोर मचाकर वहां से भाग गई। गंभीर रूप से जख्मी निपुल को उसकी मामी और मां ने स्थानीय लोगों की मदद से भागलपुर पहुंची और जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया।

निपुल का ननिहाल भागलपुर के सुरखीकल मोहल्ले में है। उसने बताया कि वह कानून और सीएस की पढ़ाई की है। वह अंतरजातीय विवाह करना चाह रही थी, जिससे शादी करना चाहती है उन्होंने भी सीएस की पढ़ाई की है। मां शादी को राजी है, लेकिन दादी, पिता व चाचा विरोध कर रहे थे। इसी कारण दादी, पिता और दादी उसकी हत्या करने का प्रयास किया। धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस घटना  के बाद लड़की काफी डरी हुइ है। वह प्रशासन से खुद की सुरक्षा का गुहार कर रही है। साथ ही वह चाह रही है कि वह जिससे प्रेम करती है, उसी से शादी करे।   

chat bot
आपका साथी