बिहार के इन नेताजी को वाट्सएप ने घर वालों ने मिलवाया, ढाई साल से राजस्थान में भटक रहे थे अररिया के अशोक

अररिया के पूर्व वार्ड पार्षद ढाई साल बाद घर लौटे। वे राजस्‍थान में इधर उधर भटक रहे थे। शनिवार की शाम वे अपने घर पर पहुंचे। इस दौरान समर्थकों और स्‍वजनों ने पटाखे फोड़े। स्‍वजनों ने बताया कि करीब...!

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:39 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:39 PM (IST)
बिहार के इन नेताजी को वाट्सएप ने घर वालों ने मिलवाया, ढाई साल से राजस्थान में भटक रहे थे अररिया के अशोक
अररिया के पूर्व वार्ड पार्षद अशोक फुलवरिया अपने स्‍वजनों के साथ।

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। फारबिसगंज नगर परिषद वार्ड संख्या दो के पूर्व पार्षद अशोक फुलवरिया लगभग दो साल आठ महीने के बाद राजस्थान के मेहंदीपुर में शुक्रवार को मिले। पूर्व वार्ड पार्षद के मिलने की खबर शहर में फैलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। स्वजन जो लगभग ढाई साल से अधिक समय से पूर्व वार्ड पार्षद के मिलने की उम्मीद खो चुके थे। राजस्थान में होने की जानकारी मिलते ही खुशी से झूम उठे।

-राजस्थान में मिले ढाई साल से गायब फारबिसगंज नप के पूर्व वार्ड पार्षद अशोक फुलसरिया

- विगत दो फरवरी 2019 को घर से अररिया कोर्ट जाने के लिए घर से निकले थे पूर्व वार्ड पार्षद

- घर पहुंचने ही हुई आतिशबाजी स्वजनों ने टीका लगाकर किया स्वागत

शनिवार की देर शाम स्वजनों के द्वारा उन्हें राजस्थान से वापस वार्ड संख्या दो स्थित आवास में लाया गया। पूर्व वार्ड पार्षद अशोक फुलसरिया के आवास पहुंचते ही बड़ी संख्या में शहर के लोगों व शुभङ्क्षचतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने स्वजनो के साथ मिलकर आतिशबाजी की एवं तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।

मालूम हो कि विगत दो फरवरी 2019 को घर से अररिया कोर्ट जाने की बात कह कर घर से निकले पूर्व वार्ड पार्षद अशोक फुलसरिया अचानक गायब हो गए थे। जिसके बाद स्वजनों के द्वारा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। काफी खोजबीन के बाद जब पूर्व वार्ड पार्षद नहीं मिले तो परिवार व शुभङ्क्षचतकों ने भी मिलने की आस छोड़ दी थी।

लेकिन इसी बीच गुरुवार को फारबिसगंज के ही निवासी मदन गुप्ता राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में परिवार के साथ दर्शन करने गए हुए थे। वही एक होटल में अशोक फुलसरिया को उन्होंने देखा और एक फोटो लेकर व्हाट््सएप में भेजा। वार्ड पार्षद बुलबुल यादव के द्वारा स्वजनों को जानकारी दिया गया। जिसके बाद स्वजनो ने फोटो अशोक फुलसरिया के होने की पुष्टि की।

जानकारी मिलते ही शुभङ्क्षचतक और सज्जनों के द्वारा उन्हें राजस्थान से फारबिसगंज लाया गया। देर शाम तक फारबिसगंज उनके आवास पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। स्वजनों ने बताया कि पूर्व पार्षद के मिलने की खुशी में विशेष पूजा अर्चना के साथ गणपति बप्पा का भोग भी लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी