यहां झंडोत्तोलन से पूर्व होती है तिरंगे की पूजा, मांगी जाती है यह दुआ

कटिहार के प्राणपुर प्रखंड के शाहनगर गांव में 20 वर्षों से कायम है अनूठी परंपरा। यहां के लोग गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन से पूर्व तिरंगे की पूजा करते हैं। इस दौरान देश के जवानों की सलामती की दुआ मांगी जाती है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 04:19 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 04:19 PM (IST)
यहां झंडोत्तोलन से पूर्व होती है तिरंगे की पूजा, मांगी जाती है यह दुआ
कटिहार में तिरंगा की पूजा करते ग्रामीण।

कटिहार [विवेक सिंह]। पावन महानंदा नदी के गोद में बसे कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड स्थित शाह नगर गांव में एक अनूठी परंपरा पल रही है। यहां तकरीबन 20 वर्षों से ग्रामीण गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन से पूर्व तिरंगे की पूजा करते हैं। इस दौरान सरहद पर तैनात देश के जवानों की सलामती की दुआ मांगी जाती है। इसकी अगुवाई गौरीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह गांव वासी प्रताप सिंह करते रहे हैं। इस दौरान हर बार गांव के अलग-अलग टोलों में इसका आयोजन होता है। इस बार भी इसकी सारी तैयारी पूरी की जा चुकी है।

विधिवत होती है पूजा, शहीदों को भी किया जाता है नमन

गांव में झंडोत्तोलन से पूर्व पूरे सम्मान के साथ तिरंगे को उक्त स्थल पर लाया जाता है। फिर ग्रामीण विधिवत तिरंगे की पूजा करते हैं। इस दौरान एक साथ ग्रामीण शहीदों को नमन करते हुए जवानों की सलामती की दुआ मांगते हैं। इसके बाद झंडोत्तोलन के बाद तिरंगे को सलामी दी जाती है। इसको लेकर पूरे गांव में दो दिन पूर्व से ही उत्सव का माहौल रहता है। पूर्व मुखिया प्रताप सिंह कहते हैं कि कारगिल युद्ध के दौरान देश में जो माहौल पैदा हुआ था, उससे यहां के ग्रामीण खासकर युवा वर्ग भी काफी प्रभावित हुए थे। तिरंगे के साथ जवानों के प्रति असीम श्रद्धावश ग्रामीणों द्वारा यह निर्णय लिया गया था। आज भी ग्रामीणों के सहयोग से यह आयोजन होता है। उस दौर में वे पंचायत के मुखिया थे, इस लिहाज से ग्रामीणों ने उन पर इसकी अगुवाई का जिम्मा सौंपा था और उन्हें गर्व है कि आज भी इसकी अगुवाई का मौका ग्रामीण उन्हें दे रहे हैं।

गांव में देशभक्ति का माहौल

स्‍वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के दिन गांव में देशभक्ति का माहौल रहता है। लोग इस दिन काफी खुशियां मनाते हैं। शहीदों को याद करते हैं। सैनिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।

chat bot
आपका साथी