शराब के जुगाड़ में निकले युवक का शव खेत से बरामद, जांच में जुटी जमुई पुलिस

जानकारी मुताबिक शराब के जुगाड में मलयपुर के युवक की जान चली गई। युवक जमुई जिले से लखीसराय जिले के जगुवाजोर शराब पीने गया था। हत्या की जा रही है आशंका जाहिर की जा रही है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:21 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:21 AM (IST)
शराब के जुगाड़ में निकले युवक का शव खेत से बरामद, जांच में जुटी जमुई पुलिस
खेतों में मिला शव, जांच करती पुलिस टीम।

संवाद सूत्र, बरहट (जमुई)। जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के नरसौता गांव निवासी कारू रावत के 25 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार का शव चानन थाना क्षेत्र के जगुवाजोर मोड़ के पास धान के खेत में बरामद किया गया। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह खेतों में जाने के क्रम में स्थानीय ग्रामीण की नजर धान के खेत में युवक की शव पर नजर पड़ी। खेत में युवक की शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी। सूचना पाकर चानन थाना की पुलिस व मलयपुर थाना की पुलिस पहुचकर मामले की छानबीन में जुट गयी हैं।

मृतक के स्वजनों के द्वारा शव की शिनाख्त कर ली गई हैं। बताया जाता है कि युवक अपने टोले के ही कुछ साथियों के साथ शुक्रवार को ऑटो से जगुवाजोर की ओर शराब पीने गया था। उसके एक अन्य साथी धीरज पासवान उर्फ नेरहु पासवान शुक्रवार की देर शाम अपने घर लौट आया था। युवक के घर नहीं पंहुचने पर स्वजनों को चिंता हुई। स्वजन शुक्रवार की शाम से ही युवक की खोज कर रहे थे। काफी रात हो जाने के बाद जब युवक घर नहीं लौटा तो थक हार कर स्वजन सुबह होने का इंतजार करने लगे।

घटनास्थल पर मृतक के स्वजनों के द्वारा युवक की हत्या करने की बात बताई जा रही हैं। युवक के गर्दन में चोट का निशान बना हुआ है। शरीर के कई हिस्सों में भी चोट का निशान पाया गया है। चेहरे के बल युवक का शव पड़ा था। जिससे चेहरे पर भी चोट का निशान बन गया था। मुंह व कान से खून बह रहा था। शरीर पूरे तरह से जकड़ गया था। हालांकि, ये हत्या है या और कुछ ये तो पुलिस अनुसंधान के बाद ही कुछ पता चल पायेगा। वहीं युवक की मौत हो जाने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि युवक की शादी हो चुकी थी। युवक की पत्नी कुछ सालों से अपने मयके में रह रही थी। पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही हैं। फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गयी हैं।

chat bot
आपका साथी