खगडि़या में च‍िकित्‍सक के घर हथियार बंद अपराधियों ने बोला धावा, मह‍िलाओं को बनाया बंधक, लूट ल‍िए सारा सामान

खगडि़या में पशु च‍िकित्‍सक के घर हथियार बंद अपराधियों ने धावा बोल द‍िया। अपराधियों ने मह‍िलाओं को बंधक बनाया। घर के एक कमरे में रखा ट्रंक खोला। तीन लाख रुपये कीमती सामान मंहगी साड़ियां व जमीन के सभी दस्तावेज लेकर चलते बने।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 11:35 AM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 11:35 AM (IST)
खगडि़या में च‍िकित्‍सक के घर हथियार बंद अपराधियों ने बोला धावा, मह‍िलाओं को बनाया बंधक, लूट ल‍िए सारा सामान
खगडि़या में इन मह‍िलाओं को बंधक बनाया था।

संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया)। खगड़‍िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलौंछ के एनएच 107 स्थित ग्रामीण पशु चिकित्सक डॉ कुंदन सिंह के यहां गुरुवार की देर रात हथियार बंद बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित चिकित्सक ने बताया कि रात में हरतालिका तीज व्रत को लेकर घर की सभी महिलाएं पूजा-अर्चना कर जगी हुई थी। रात के लगभग 12 बजे के आसपास आधा दर्जन हथियार बंद अपराधी घर के पश्चिम की ओर से घर में घुस गए। महिलाओं ने जो जेवरात पहन रखा था। सभी आभूषण हथियार के बल पर ले लिया।

इस बीच बदमाशों ने महिलाओं के साथ मारपीट भी की। तत्पश्चात सभी परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद घर के एक कमरे में रखा ट्रंक खोलकर ट्रंक में रखा लगभग तीन लाख रुपये, कीमती सामान, मंहगी साड़ियां व जमीन के सभी दस्तावेज लेकर चलते बने। उन्होंने बताया कि घर के बाहर भी तीन बदमाश पहरा दे रहे थे। डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद सभी भाग गए। तब उन्होंने इसकी सूचना एक सौ नंबर पर दिया। उन्होंने बताया कि सूचना पर महेशखूंट व चौथम थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। रातभर छापेमारी की गई लेकिन सफलता नहीं मिली।

'तेलौंछ में आठ हथियार बंद बदमाशों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। उक्त घटना में तीन लाख रुपये, जेवरातों व कीमती सामान बदमाशों द्वारा ले लिया गया है। रात में गोगरी एसडीपीओ, चौथम व महेशखूंट थाना घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। सभी संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही घटना का उदभेदन कर लिया जाएगा। - अमितेश कुमार, एसपी, खगड़िया

भागलपुर में घर में घुसकर महिला से मारपीट, छह पर प्राथमिकी

शाहकुंड के सजौर थाना क्षेत्र के मलमाला टोला स्थित भूलनी गांव में आपसी विवाद को लेकर महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट करने की घटना घटी है। माला देवी ने गांव के ही विकास राय, उसकी पत्नी प्रीति देवी, मां पूनम देवी, पिता प्रभाष राय एवं सहयोगी नीतीश कुमार सहित छह लोगों को नामजद आरोपित बनाकर थाने में मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष महाश्वेता सिन्हा ने बताया कि महिला का आरोप है कि विकास राय ने शराब के नशे में घर में घुसकर मारपीट की है।

chat bot
आपका साथी