Terrorist attack in JK: बेचारा राजा व योगेंद्र, कितना मासूम था, आतंकवादियों ने मार दिया, अररिया पहुंचा शव, पाक के खिलाफ गुस्‍सा

Terrorist attack in JK राजा और योगेंद्र का शव पहुंचा गांव। दहाड़ मार मार कर रो रहे थे स्वजन पूरा गांव था गमगीन। मातम के आंसू से हर किसी का दहला दिल। तीन दिन बाद करीब पांच बजे सुबह कश्मीर से गांव पहुंचा दो शव।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:30 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:30 AM (IST)
Terrorist attack in JK: बेचारा राजा व योगेंद्र, कितना मासूम था, आतंकवादियों ने मार दिया, अररिया पहुंचा शव, पाक के खिलाफ गुस्‍सा
कश्‍मीर में मारे गए युवक का शव अरर‍िया पहुंचा।

जागरण संवाददाता, अररिया। कश्मीर में आतंकवादी हमले में मारे गए अररिया जिला के राजा कुमार व योगेंद्र ऋषिदेव का शव बुधवार को सुबह करीब पांच बजे पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुचते ही बौंसी दाह टोला व बनगांवा के खैरूगंज के महादलित टोला स्वजनों के चीत्कार से गूंज उठा। स्वजन लाश से लिपटकर दहाड़ मार मार कर रोने लगे। जिला श्रमअधीक्षक निखिल कुमार के नेतृत्व जवानों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बीच दोनों शव को अलग अलग गांव पहुंचाया। शव की अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी। लगातार हो रही बारिश के चलते गांव तक शव पहुंचाने में काफी परेशानी हुई।

दुलारी देवी की फटी रही आंखें

राजा कुमार का शव जैसे ही बौंसी दाह महादलित टोला पहुंचा। 65 वर्षीय वृद्ध दादी दुलारी देवी की आखें राजा का शव देखते ही फटी रह गई। सूख चुकी आंखों से सैलाब बहने लगे। बारिश के पानी के साथ आंसू भी बह रहा था। दहाड़ मार मार कर राजा के डेड बाडी से लिपट गई। चीख चीख कर रोने लगी। पूरा गांव गमगीन हो गया। दुलारी का देखभाल करने वालों राजा के सिवा कोई नहीं था। उसकी दुनियां लूट चुकी थी। गांव के हर व्यक्ति के आंखों से आंसू निकल रहे थे। गांव वासियों की पीड़ा मूसलाधार बारिश ने भी कम नहीं कर सकी थी। लोग भींग भींगकर राजा के शव को देखने पहुंच रहे थे।

मातम के आंसू से दहल उठा

योगेंद्र ऋषिदेव की शव को भी जवानों ने उसके पैतृतक गांव बनगांवा गांव के खेरूगंज पहुंचाया। शव पहुंचते ही पूरा गांव मातम के आंसू दहल उठा। स्वजनों की चीत्कार गूंजने लगी। अंतिम दर्शन को लोग बेताब थे। हर किसी का दिल हदल उठा। आंखों से बरबस आंसू निकल रहे थे। कुछ लोग स्वजनों को संभालने में जुटे थे।

कश्मीर से पहुंचा शव

कश्मीर से विमान से शव मंगलवार की शाम पटना पहुंचा। इसके बाद सड़क मार्ग से पटना से राजा व योगेंद्र का शव को गांव पहुंचाया गया।पूरी रात लोग शव आने का इंतजार करते रहे। मौसम खराब होने के कारण शव पहुंचने में विलंब हुई। शव लाने के लिए मृतक के स्वजन भी पटना गए थे।

विदित हो रविवार की शाम कश्मीर के कुलगाम जिले के लारां गंजीपोरा में आतंकियों ने अररिया के दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी और एक अन्य मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल मजदूर चुनचुन ऋषिदव का इलाज अनंतनाग मेडिकल कालेज अस्पताल कश्मीर में चल रहा है। आतंकियों ने रानीगंज के बौंसी थाना क्षेत्र के दाह महादलित टोला निवासी राजा ऋषिदेव व अररिया प्रखंड के बनगामा पंचायत के खेरूगंज निवासी योगेन्द्र ऋषिदेव की गोली मारकर हत्या कर दिया था। जबकि रानीगंज के बौंसी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत के चुनचुन ऋषिदेव आतंकियों ने घायल कर दिया था।

chat bot
आपका साथी