तारापुर उपचुनाव: केंद्रीय मंत्री RCP ने RJD पर कसा तंज-बोले एक समय बिहार में हुआ करता था चरवाहा विद्यालय

तारापुर उपचुनाव बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। तारापुर हाट सीट बन गया है। केंद्रीय मंत्री RCP सिंह ने जदयू प्रत्‍याशी के लिए वोट मांगे। उन्‍होंने RJD पर तंज कसा कहा कि एक समय बिहार में चरवाहा विद्यालय हुआ करता था। आज स्‍कूल व कालेज है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:39 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:39 AM (IST)
तारापुर उपचुनाव: केंद्रीय मंत्री RCP ने RJD पर कसा तंज-बोले एक समय बिहार में हुआ करता था चरवाहा विद्यालय
तारापुर उपचुनाव : केंद्रीय इस्पात मंत्री ने संग्रामपुर प्रखंड के किया गांव का दौरा।

संवाद सूत्र, संग्रामपुर/तारापुर (मुंगेर)। बिहार का हर एक गांव, हर घर दूधिया रोशनी से जगमगा रहा है। एनडीए की सरकार विकास में विश्वास रखती है। बिहार में एनडीए के कार्यकाल में जितना विकास का कार्य हुआ है, वह पहले कभी नहीं हुआ था। हर क्षेत्र में विकास का काम हो रहा है। यह बातें तारापुर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री सह जदयू के वरीय नेता आरसपी सिंह ने कहीं। वे शुक्रवार को संग्रामपुर प्रखंड के कई गांवों का भ्रमण कर रहे थे। अब हर स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, एक समय बच्चों को चरवाहा बनाने की ट्रेनिंग दी जाती थी। हर गांव को मुख्यालय से जोड़ दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने लोगों से तारापुर से जदयू प्रत्याशी को विधानसभा भेजकर मुख्यममंत्री के हाथों को मजबूत करने की बात कही। केंद्रीय मंत्री प्रखंड के विरजपुर, झिट्टी, झिकुली, रतनपुरा, संग्रामपुर, चंदनिया, नवगाई, जमुआ, बढोनिया, रामपुर गांव में जदयू प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह उप चुनाव बड़े सदमे के साथ लड़ा जा रहा है। तारापुर के दिवंगत विधायक डा. मेवालाल चौधरी क्षेत्र के विकास का मार्ग दिखाया। एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता पूरे अनुशासन में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान में पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार के अलावे जदयू के कार्यकर्ता व नेता थे। देर शाम केंद्रीय मंत्री ने हवेली खड़गपुर में भी लोगों से मिले।

एनडीए की सरकार पूरी तरफ फेल

सुशासन की कहे जाने वली सरकार में जनता कराह रही है। तारापुर का उप चुनाव इस बात का संकेत है। उप चुनाव बिहार की दिशा और दशा तय करेगा। महंगाई चरम पर है, स्वास्थ व्यवस्था भी लचर है। यह बातें शुक्रवार को राजद प्रत्याशी के पक्ष में माणिकपुर पंचायत के प्रभारी गोविंदपुर के विधायक मु. कामरान ने प्रचार के क्रम में कही। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाह रही है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के प्रति युवाओं में अलग सोच है। तेजस्वी यादव को लेकर सभी समुदाय में जबरदस्त उत्साह है। विधायक ने कहा कि एनडीए की सरकार में कोई किसी को देखने वाला नहीं है। स्वास्थ्य व्यवस्था सही होती तो विधायक मेवालाल चाैधरी का निधन नहीं होता। उन्होंने राजद प्रत्याशी अरुण कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान राजद नेता मंटू यादव सहित कई थे।

chat bot
आपका साथी