चिराग और कांग्रेस के कई दिग्‍गज नेता JDU में शामिल, बोले ललन सिंह-जनता को नहीं चाहिए नरसंहार और अपहरण वाली सरकार

Tarapur by-election मुंगेर के सात दिवसीय दौरे पर पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेटिया बंबर प्रखंड के कई गांवों को किया दौरा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा तारापुर और कुशश्वेर स्थान से एनडीए का ही झंडा बुलंद होगा। लोजपा व कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष जदयू में शामिल हुए।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 04:42 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 04:42 PM (IST)
चिराग और कांग्रेस के कई दिग्‍गज नेता JDU में शामिल, बोले ललन सिंह-जनता को नहीं चाहिए नरसंहार और अपहरण वाली सरकार
तारापुर विधानसभा में जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने कई नेता को अपनी पार्टी में शामिल किया।

संवाद सूत्र, टेटिया बंबर (मुंगेर)। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि जनता को नरसंहार और अपहरण वाली सरकार की जरूरत नहीं है। 15 वर्ष के राजद की शासन में जनता सबकुछ देख चुकी है, अब सूबे की जनता विकास और शांति चाहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सात दिवसीय दौरे के पहले दिन बुधवार को टेटिया बंबर प्रखंड के बनहरा, मिल्की, मघैयाचक, मंजुरा, भूना, कलई सहित लगभग एक दर्जन गांवों का भम्रण किया। तारापुर से एनडीए उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह के समर्थन में गांव-गांव जाकर लोगों से मिले और वोट मांगें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 2005 के पहले मुख्यमंत्री राजद की सरकार में डर और भय का माहौल था, लोग शाम पांच के बाद घर से नहीं निकलते थे, उस वक्त नरसंहार और अपहरण का दौर चल रहा था। 2005 में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बने अपराध पूरी तरह नियंत्रित हो गया। अब लोग रात में भी आ-जा रहे हैं, लोगों में किसी बात का डर नहीं है।

ललन सिंह ने कहा कि अब गांव-गांव तक सड़क, बिजली पहुंच गई है। कहा कि राजद के शासन में न सड़क थी न बिजली। 2005 से पहले अपहरण के डर से व्यापारी बिहार छोड़कर पलायन कर गए, विकास पुरुष नीतीश कुमार के शासकाल में व्यापारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव विधानसभा के उपचुनाव के दोनों सीट जीत लेने पर मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन मुंगेरीलाल का हसीन सपना कभी पूरा नहीं होगा। तारापुर और कुशश्वेर स्थान से एनडीए का ही झंडा बुलंद होगा। सुशासन की सरकार का नतीजा है कि दो दिन पहले मुंगेर में हुई व्यापारी से 49 लाख रुपये लूट का पुलिस ने 12 घंटे के पर्दाफाश कर रुपये बरामद कर लिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष लोजपा नेता विश्वनाथ सिंह व कांग्रेस नेता टीपू सिंह ने जदयू की सदस्यता ली।

पूरी तरह बदल गया बिहार

जदयू के उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि एनडीए के शासनकाल में बिहार पूरी तरह बदल गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की चर्चा देश के साथ-साथ विदेशों तक है। आज लोग सुरक्षित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। एनडीए सरकार को किसी की बैशाखी की जरूरत नहीं है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार न्याय के साथ विकास की अपनी संकल्प यात्रा को पूरा कर रही है।

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सह एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि यहां की जनता पर पूरा विश्वास और भरोसा है कि सभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ को मजबूत करेंगे। लोग राजद का दशहत वाली सरकार से भली भांति परिचित हैं। एनडीए प्रत्याशी राजीव सिंह के समर्थन में मदतान करने की अपील की। पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने भी लोगों से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मंच संचालन जदयू नेता बिट्टू सिंह ने की। जदयू जिलाध्यक्ष संतोष सहनी, पूर्व जिला अध्यक्ष बटेश्वर सिंह, ज्ञानचंद पटेल, सौर निधि, निरंजन निषाद, विभाष सिंह, अरुण सिंह सहित कई थे।

chat bot
आपका साथी