Tarapur By-Election: ललन सिंह का RJD पर प्रहार, बोले- 12 घंटे के अंदर केस होते हैं Solved, इनका शासन होता तो...

Tarapur By-Election तारापुर उपचुनाव के लिए जदयू प्रत्याशी के लिए कैंपेन कर रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ललन सिंह विपक्षी पार्टी RJD पर हमलावर हैं। शुक्रवार को उन्होंने फिर राजद को टारगेट किया। उन्होंने कहा कि 49 लाख के लूट की वारदात 12 घंटे में साल्व हो...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:32 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:32 PM (IST)
Tarapur By-Election: ललन सिंह का RJD पर प्रहार, बोले- 12 घंटे के अंदर केस होते हैं Solved, इनका शासन होता तो...
मुंगेर सांसद ललन सिंह ने आरजेडी पर साधा निशाना।

जागरण टीम, मुंगेर। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) ने शुक्रवार को मुंगेर प्रवास के तीसरे दिन तारापुर में RJD पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पांच दिन पहले मुंगेर में व्यापारी के कर्मी से 49 लाख रुपये की लूट हुई। पुलिस ने बिना देरी किए 12 घंटे में असरगंज के चोरगांव से न सिर्फ रुपये बरामद किए बल्कि तीन को गिरफ्तार भी किया। राजद का शासन रहता तो पहले पीड़ित व्यापारी को बदमाशों से समझौता करने की बात कही जाती, फिर बाद में व्यापारी को ही धमकी मिलती। यहां कानून का राज है। पुलिस काम करती है।

मुंगेर सांसद ने कहा कि विकास पुरुष नीतीश कुमार के सुशासन की सरकार में सबकुछ बदल गया है। 15 वर्षों तक भय और डर के बीच रह रहे लोग, अब अमन-चैन की सांस ले रहे हैं। एनडीए के शासन में अपहरण बंद हो गया, राजद के शासन में शाम के बाद घर से लोग नहीं निकलते थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संग्रामपुर और तारापुर प्रखंड के कई गांवों का भ्रमण कर एनडीए उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह के पक्ष में मतदान कर मुख्यमंत्री का हाथ मजबूत करने की बात कही। सूबे के हर क्षेत्र में विकास हुआ है।

जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान का मुख्य अंश...

-यहां कानून का राज है, 12 घंटे में लूट का होता है पर्दाफाश  -राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजद के शासनकाल पर जमकर बोला हमला  -राजद की सरकार रहती तो पीड़ित व्यापारी को मिलती धमकी, समझौता करने का रहता दवाब   -बिहार में सबकुछ बदल गया है, भय और डर के बीच 15 वर्ष तक रहे लोग, अब ले रहे चैन की सांस

इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनिलस्ट जयराम विप्लव के आवास पर पहुंचे। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जदयू प्रवक्ता सह एमएलसी नीरज कुमार, पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन, जदयू जिलाध्यक्ष संतोष सहनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ कुमार, जदयू नेता सौरभ निधि, भाजपा महामंत्री निशितोष निशु, विक्की गुप्ता सहित सैकड़ों एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी