Tarapur By Election: बोले कन्हैया कुमार- सभी को अपने करियर पर देना चाहिए ध्यान, मैं भी...

Tarapur By Election में कांग्रेस की ओर स्टार प्रचारक के रूप में कन्हैया कुमार ने मुंगेर में एंट्री की है। शनिवार को उन्होंने कांग्रेस की ओर से पहली जनसभा संबोधित की। इसी क्रम में रविवार को भी कन्हैया ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की और...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:31 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:31 PM (IST)
Tarapur By Election: बोले कन्हैया कुमार- सभी को अपने करियर पर देना चाहिए ध्यान, मैं भी...
तारापुर पहुंचे कन्हैया कुमार ने किया प्रचार प्रसार...

संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर)। Tarapur By Election: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने चुनाव प्रचार के दूसरे दिन तारापुर में विपक्ष पार्टियों पर प्रहार किया। तारापुर के गाजीपुर मैदान में आयोजित सभा में कन्हैया ने कहा कि गाजीपुर के गाजी का मतलब लड़ने वाला बहादुर योद्धा होता है। आज देश संकट से गुजर रहा है। सभी को एकजुट होकर लडऩे की जरूरत है।

कन्हैया कुमार ने आगे कहा कि जब से वह कांग्रेस का दामन थामे हैं, विचार पूरी तरह साफ हैं। कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई थी। तारापुर उप चुनाव में मंत्री, सांसद और विधायक दिख रहे हैं। गाजीपुर के मैदान में सभी पार्टियों का हेलीकाप्टर उतरेगा। राज्य में जब बाढ़ की स्थिति होती है तो कोई देखने तक नहीं पहुंचते आज वोट की जरूरत है तो सभी एक साथ दिख रहे हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। रोजगार और विकास के नाम पर जनता को सभी पार्टियों ने ठगने का काम किया है। सभी दल अपने करियर के बारे में सोच रहे हैं हमें भी करियर पर ध्यान देने की जरूरत है।

संबोधन के मुख्य अंश

कांग्रेस में आने के बाद विचार पूरी तरफ साफ हैं।- कन्हैया कुमार बाढ़ की स्थिति में कोई नहीं दिखाई देता है- कन्हैया कुमार सभी अपने करियर पर ध्यान दें।- कन्हैया कुमार

कन्हैया ने कहा कि हमें ऐसे विकल्प का चुनाव करना होगा जो आपके साथ हमेशा खड़े रहें। कन्हैया ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेश कुमार मिश्र को विधानसभा भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही तारापुर और राज्य का विकास कर सकती है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, भक्त चरण दास, एमएलसी समीर कुमार सिंह, विधायक शकील अहमद, सतीश कुमार, कैसर खान, मिन्नत रहमानी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें: मिलिए बिहार की 'निमकी मुखिया' से! मैदान में उतरे भाई-बहन ने जीता लोगों का विश्‍वास

chat bot
आपका साथी