तारापुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार साह के नामांकन के बाद दिग्गजों ने भरी हुंकार, तेजस्वी यादव को बताया बिहार का भविष्य

बिहार विधानसभा उपचुनाव 2021 में तारापुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार अरुण कुमार साह ने गुरूवार को नामांकन भरा। उनके नामांकन में पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने तेजस्वी यादव को बिहार का भविष्य बताया।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 08:12 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 08:12 PM (IST)
तारापुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार साह के नामांकन के बाद दिग्गजों ने भरी हुंकार, तेजस्वी यादव को बताया बिहार का भविष्य
बिहार विधानसभा उपचुनाव 2021 के लिए तारापुर से राजद प्रत्याशी ने किया नामांकन।

संवाद सूत्र, तारापुर(मुंगेर)। बिहार विधानसभा उप चुनाव: तारापुर उपचुनाव के लिए राजद प्रत्याशी अरुण कुमार साह ने गुरुवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन करने के बाद गाजीपुर स्थित ईदगाह मैदान में चुनावी सभा हुई। राजद के कद्दावर नेताओं ने हुंकार भरी। मंच पर पार्टी के बड़े नेता मंचासीन थे। नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को समाज के दबे, कुचले, शोषित, पीडि़त व सामाजिक न्याय सांप्रदायिक ताकतों के विरुद्ध लडऩे वाला पुरोधा बताया। युवा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बिहार का भविष्य बताया। सभी मोर्चों पर नीतीश कुमार की सरकार को विफल बताया।

नोखा की विधायक अनीता देवी ने कहा कि अपने मान-सम्मान, आरक्षण, नौकरी अधिकार जैसे हक की लड़ाई लालू प्रसाद ने दिया है। इसकी रक्षा के लिए एक-एक बोट राजद प्रत्याशी को दें। प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर हसन ने कहा कि 2020 के चुनाव में राजद सत्ता में आने वाला था। जनादेश की चोरी करके कुछ ही फासले पर छोड़ दिया गया।

पार्टी के प्रधान महासचिव आलोक मेहता ने कहा कि दिवंगत विधायक मेवालाल चौधरी को सबसे कुलपति बनाने का काम लालू प्रसाद यादव ने किया। मुख्यमंत्री को बनी बनाई रोटी पसंद है। राष्ट्रीय कुशवाहा समाज को जातीय नेताओं ने दिग्भ्रमित करके गैर राजनीतिक बना दिया है। इसके चलते समाज कहीं भी राजनीतिक स्थायित्व नहीं बना पा रहा है।

भागलपुर के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि चुनाव का समय जब-जब आता है उसमें बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, उसमें मतदाता फंसते हैं।

प्रत्याशी अरुण कुमार साह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने तारापुर से वैश्य समाज को टिकट देकर सम्मानित किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि 35 वर्षों से राजद ने सभी के बीच शक्ति देने का काम किया। लालू प्रसाद ने गरीबों को सम्मान दिया, वह गरीबों की आवाज है। चुनाव में अरुण शाह को जीता कर लालू प्रसाद का मान-सम्मान को रखें। आप की जनता की सरकार बनने वाली है।

ये भी रहे मौजूद

मंच पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी,पूर्व सांसद विधायक विजय कुमार विजय, विधान पार्षद रामबली चंद्रवंशी, राजवंशी महतो, विधायक रणविजय साहू, प्रदेश प्रवक्ता रितु जायसवाल, विधायक विजय सम्राट, विधायक चेतन आनंद ,प्रदेश अध्यक्ष अरङ्क्षवद साहनी, विधायक कमराम ,विधायक समीर महासेठ, विधायक संजय गुप्ता ,विधायक राजेश गुप्ता, विधायक अनीता देवी, विधायक अली अशरफ, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उर्मिला ठाकुर ,पूर्व विधायक रामविलास पासवान, अविनाश कुमार विद्यार्थी ,चक्रपाणि हिमांशु के अलावा और भी दर्जनों स्थानीय नेतागण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी