तारापुर उपचुनाव : युवा नेता कन्हैया ने कांग्रेस को कहा जोरन, बोले-दही हम जमा देंगे

तारापुर उपचुनाव हाल के कांग्रेस ज्वाबइन करने वाले कन्हैंया कुमार ने तारापुर विधानसभा ने अपने प्रत्याीशी के लिए चुनाव प्रचार किया। चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि -दही जमाने के लिए जोरन की जरूरत होती है। कांग्रेस ही जोरन है। बिहार सरकार को डबल इंजन की सरकार कहा।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:57 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:57 AM (IST)
तारापुर उपचुनाव : युवा नेता कन्हैया ने कांग्रेस को कहा जोरन, बोले-दही हम जमा देंगे
कांग्रेस प्रत्याशी राजेश मिश्रा के समर्थन में कन्हैंया कुमार ने की सभा।

संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। बिहार में हो रहे विधानसभा उपुचनाव के दौरान कन्‍हैया कुमार तारापुर विधानसभा पहुंचे। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। कहा कि - देश को कांग्रेस ही संवार सकती है। बिहार सरकार की जमकर आलोचना की। बोले-यहां तो विकास हुआ ही नहीं है। उन्‍होंने मतदाताओंं से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।  कांग्रेस में शामिल होने के बाद कन्हैया कुमार पहली बार शनिवार को तारापुर उप चुनाव में काग्रेस प्रत्याशी राजेश मिश्रा के पक्ष में हवेली खड़गपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। कन्हैया ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार चल रही है, इसलिए विकास की गाड़ी आगे नहीं बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि तारापुर का उप चुनाव पर पूरे देश की नजर है।

उन्होंने कहा कि किसी दल को लगता है कि कांग्रेस पार्टी के सरकार बना लेंगे, तो उनकी भूल है, उन्हें दही जमाना नहीं आता है। बिहार में सरकार बदलनी है तो कांग्रेस का मदद लेना होगा, कांग्रेस दही का जोरन है। कन्हैया ने कहा कि देश में सामाजिक न्याय और एकता को बनाए रखने की जरूरत है। इंसान, इंसान से लड़ेगा तो दूसरे देश को बबार्द कर देगा। राष्ट्रीय संपत्ति की रक्षा करना, राष्ट्रीय संविधान को बचाना और यह सब का मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि जिस श्रीबाबू ने खड़गपुर झील और नहर का निर्माण कराया आज उसका पानी सूख गया। इस पर किसी का ध्यान नहीं है।

सूबे के सभी नेताओं की आंख का पानी सूख गया है। कन्हैया ने कहा कि बेहतर सरकार चाहते हैं तो युवा, शिक्षित और कर्मठ प्रत्याशी राजेश मिश्रा को आप सभी विधानसभा भेजने का काम करें। इस दौरान प्रत्याशी राजेश कुमार मिश्रा, विधायक शकील अहमद, अमिता भूषण, संतोष मिश्रा, पूर्व विधायक सतीश कुमार, अरुण कुमार सिंह, अशोक कुमार सहित कई कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। इस अवसर पर कहा कि बिहार सरकार से जनता का मोह भंग गया है। कांग्रेस ने अपनी स्थिति काफी मजबूत की है। चुूनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में होगा।   

chat bot
आपका साथी