भागलपुर-दुमका रेल लाइन : टेकानी यार्ड में रंगदारी के लिए चली गोलियां, मची अफरा-तफरी

शुक्रवार को टेकानी यार्ड में एसीसी सीमेंट से भरी एक मालगाड़ी का रैक पहुंचा। संबंधित कंपनी के पदाधिकारी रैक से सीमेंट उतरवाया। इसके बाद कुछ लोग रंगदारी की मांग करने पहुंच गए।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 09:34 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 09:34 PM (IST)
भागलपुर-दुमका रेल लाइन : टेकानी यार्ड में रंगदारी के लिए चली गोलियां, मची अफरा-तफरी
भागलपुर-दुमका रेल लाइन : टेकानी यार्ड में रंगदारी के लिए चली गोलियां, मची अफरा-तफरी

भागलपुर [जेएनएन]। टेकानी स्थित रेलवे यार्ड में शुक्रवार की रात एक बार फिर रंगदारी के लिए गोलियां चली। इससे रेल कर्मियों और मजदूरों में दहशत है। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी करने के बाद बदमाश आराम से हथियार लहराते हुए निकल गए। घटना की सूचना संबंधित कंपनी न रेल थाना को दी और न आरपीएफ को।

दरअसल, टेकानी रेलवे यार्ड सितंबर महीने में शिफ्ट हुआ है। यहां शिफ्ट होने के बाद भागलपुर में मालगाडिय़ों का अनलोडिंग नहीं होता है। सप्ताह में एक से दो मालगाडिय़ों का अनलोडिंग टेकानी में होता है। इसमें खाद, सीमेंट, गिट्टी, आलू-प्याज, खाद्यान्न से भरे रैक पहुंचता है। इस कारण यहां रंगदारी भी बढ़ गई है।

शुक्रवार को टेकानी यार्ड में एसीसी सीमेंट से भरी एक मालगाड़ी का रैक पहुंचा। संबंधित कंपनी के पदाधिकारी रैक से सीमेंट उतरवाया। इसके बाद कुछ लोग रंगदारी की मांग करने पहुंच गए। जब देने से मना कर दिया तो कई राउंड गोलियां चलाई। इस बीच कंपनी का सीएनएफ लिए एजेंसी के कर्मचारी सौरभ का मोबाइल भी तोड़ दिया। इसके बाद सभी भाग निकले।

रेल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गोलीबारी संबंध में किसी तरह की लिखित सूचना नहीं मिली है। सूचना दिए जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि रैक से माल उतारने की एवज में दबंगों द्वारा रंगादारी के तौर पर जबरन पैसे की वसूली की जाती है।

chat bot
आपका साथी