राष्ट्रीय युवा दिवस : कहीं हवन तो कहीं समरसता भोज, राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने किया विवेकानंद को याद

Swami Vivekanandas birth anniversary स्‍वामी विवेकानंद की जयंती पर जिले भर में कई समारोह हुए। इस दौरान विभिन्‍न राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम आयोजित किया। भागलपुर में स्‍वामी विवेकानंद सात दिन रहे थे। उन्‍होंने यहां गंगा का दर्शन किया था।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 09:20 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 09:20 AM (IST)
राष्ट्रीय युवा दिवस : कहीं हवन तो कहीं समरसता भोज, राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने किया विवेकानंद को याद
भगलपुर में स्‍वामी विवेकानंद की जयंती पर कई समारोह हुए।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Swami Vivekanandas birth anniversary : स्वामी विवेकानंद की जयंती मंगलवार को सरकारी एवं गैर स्कूल और शिक्षण संस्थान में मनाई गई। तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर याद कर नमन किया गया।

विवेकानन्द केंद्र कन्याकुमारी, शाखा-भागलपुर द्वारा स्वामी विवेकनन्द जयंती पर  61 स्थानों पर पुष्पांजलि सह संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रमों में ढाई हजारों लोग शामिल हुए। विवेकानंद केंद्र कन्‍याकुमारी के डॉ विजय कुमार मिश्र, धर्मराज, नमन मिश्रा, नीलराज आदि ने इसमें सक्रियता से भूमिका निभाई।

साथ ही जागृत युवा समिति के संयोजक प्‍यारे हिंद ने भी कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सरोज वर्मा, नीतीश कुमार, रोशन, अमित, अवनीकांत, मंगल आदि शामिल थे।

आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर समरसता भोज का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के बच्चे, अभिभावक, प्रबंध समिति सदस्य, अधिकारीगण व संस्कार केंद्र के बच्चे शामिल हुए। संस्कार केन्द्र के बच्चों के बीच लेखन सामग्री का वितरण किया गया। विद्यालय के संगीत विभाग की टोली ने स्वामी विवेकानंद से जुड़े गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्घाटन भारती शिक्षा समिति के प्रदेश सह सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, विभाग प्रमुख बजरंगी प्रसाद, सह विभाग प्रमुख विनोद कुमार, पूर्णकालिक कार्यकर्ता राजेश रंजन, प्रो कामाख्या प्रसाद, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा, उप प्रधानाचार्य रवि शंकर पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव प्रो. शैलेश्वर प्रसाद भी उपस्थिति थे। दूसरी ओर पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनी। स्वामी विवेकानंद के चित्र पर प्रधानाचार्य रंजीत कुमार आचार्य, अभिजीत आचार्य, सुबोध झा, मनोज तिवारी व रेणु कुमारी द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रधानाचार्य रंजीत कुमार आचार्य, शशिभूषण मिश्र, शशिकांत गुप्ता, अभिजीत आचार्य, मनोज तिवारी, अमर ज्योति, नरेंद्र कुमार, सुबोध झा, सुबोध ठाकुर, संजीव ठाकुर, गोपाल सिंह, राजेश कुमार, रोहन कुमार, अंजू रानी, रेनू कुमारी, कविता पाठक व समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित थे। वहीं, डीएवी स्कूल में जयंती हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  शिक्षकों के साथ प्राचार्य ने हवन संपन्न में बैठे। प्राचार्य रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। शिक्षक श्यामानन्द आर्य ने भजन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में  विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा। वहीं, राढ़ी बांधव समिति के संयुक्त सचिव प्रणव दास ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

स्वामी विवेकानंद की जयंति मनाई गई

नारायणपुर। स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर बलहा में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गयी। जिसमें विद्यालय के प्रबंध कारिणी समिति के सचिव दिनेश कुमार यादव, विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर प्रसाद सिन्हा, आचार्य सुशील, राजेन्द्र, अरविंद, सजन, अमित, मणिकांत, भगत सिंह, नितेश, अजीत, शोभा, प्रीति, रानी एवं विद्यालय के कुछ भैया, बहन मौजूद थे। स्वामी विवेकानंद  के जीवन पर आधारित भाषण प्रतियोगिता एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता कराया गया। भाषण प्रतियोगिता में अंजलि  प्रथम स्थान , वर्षा  द्वितीय स्थान , अभिषेक तृतीय स्थान मिला। वही  प्रश्न मंच प्रतियोगिता में  अभिषेक, सत्यम, रजनीश प्रथम स्थान पर रहे।  विद्यालय के सचिव दिनेश के द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन आधारित आदर्श पर चलने की प्रेरणा दी गई।एलएनबीजे महिला महाविद्यालय भ्रमरपुर में भी स्वामी की विवेकानंद जयंति पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। रायपुर में नेहरू युवा क्लब के तत्वावधान में प्रमोद शर्मा ने जयंति पर पौधरोपण कराया।  प्राचार्य राजीव रंजन झा, डॉ सुभाष कु विद्यार्थी, आनंद कुमार ठाकुर, ब्रह्मदेव शर्मा, कन्हैया झा, रमेश कुमार, पुनीता कुमारी, प्रफुल्ल झा आदि थे।

विवेकानंद जयंती पर निबंध प्रतियोगिता में शामिल हुए 40 प्रतिभागी

भागलपुर। मारवाड़ी कॉलेज में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. गुरूदेव पोद्दार ने की। कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 'स्वामी विवेकानंद के विचार एवं 21वीं सदी में भारत का विकासÓ विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें 40 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सफल प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान आने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में बासुकी कुमार, अक्षय रंजन, प्रभात कुमार आदि शिक्षक जबकि विद्यार्थियों में मृत्युंजय कुमार, सूरज कुमार, अमित कुमार आदि सहयोगी की भूमिका में थे।

स्वामी जी के जीवन दर्शन को आत्मसात करने की जरूरत

स्वामी विवेकानंद एक महान विचारक थे। उन्होंने देश की महान संस्कृति से पूरी दुनिया को अवगत कराया। स्वामी जी के जीवन दर्शन से सीख लेने और उन्हें आत्मसात करने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अच्छे विचार ग्रहण करने चाहिए। ये बातें तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के प्रभारी कुलपति डॉ. संजय कुमार चौधरी ने कहीं। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मंगलवार को सुंदरवती महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रभारी कुलपति पहुंचे थे। इस अवसर पर बिहपुर के गुवारीडीह में मिले पुरावशेषों को संरक्षित करने वाले स्थानीय निवासी अविनाश कुमार और पीजी के अतिथि शिक्षक डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता को सम्मानित भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कुलगीत से इसकी शुरूआत हुई।

इससे पूर्व प्रभारी कुलपति, एसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमन सिन्हा, टीएमबीयू के डीएसडब्ल्यू डॉ. राम प्रवेश सिंह, विजय कुमार वर्मा, एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ. अनिरूद्ध प्रसाद आदि ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सिन्हा ने की। डॉ. सिन्हा ने कहा कि स्वामी जी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया था। डीएसडब्ल्यू डॉ. सिंह ने कहा कि स्वामी जी एक प्रखर, ओजस्वी वक्ता, महान राष्ट्रवादी और कर्मयोगी पुरूष थे। डॉ. अनिरूद्ध ने कहा कि उन्होंने संपूर्ण देश को एकता के सूत्र में पिरोने का प्रयास किया था। विजय कुमार वर्मा ने कहा कि विवेकानंद का संदेश विश्व कल्याण के लिए था। कार्यक्रम का आयोजन टीएमबीयू के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया गया था। इस अवसर एनएसएस के प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। यह जानकारी पीआरओ डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने दी है। मौके पर डॉ. अनुराधा प्रसाद, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. मुकेश सिंह, डॉ. नीलम महतो, डॉ. नीलम कुमारी, डॉ. आशा ओझा, डॉ. प्रभात चंद्रा, डॉ. तबस्सुम परवीन, डॉ. माला सिन्हा, डॉ. अंजू कुमारी, डॉ. श्वेता पाठक, डॉ. चैतन्या दामू, डॉ. सुप्रिया श्रीवास्तव, डॉ. श्वेता पाठक, डॉ. सुमन कुमार, डॉ. रेशम विजयरत्ने, अतिथि व्याख्याता आकृति कुमारी समेत स्वयंसेवक और अन्य शिक्षक मौजूद थे।

स्वामी विवेकानंद पर जारी किया गया विशेष कैंसलेशन स्टांप

स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के मौके पर प्रधान डाकघर में कैंसिलेशन स्टांप जारी किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. अमिता मोइत्रा, डा अधीक्षक आरपी प्रसाद, सहायक डाक अधीक्षक नीरज कुमार चौधरी, डाकपाल सुनील कुमार सुमन, राहुल रोहिताश्व ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर रामकृष्ण पाठचक्र की सचिव डॉ. अमिता मोइत्रा ने स्वामी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्वामी जी के भागलपुर से रहे जुड़ाव के संबंध में बताया। राहुल रोहिताश्व ने स्वामी विवेकानंद पर अब तक जारी डाक टिकटों की प्रदर्शनी लगाई और उनके विराट व्यक्तिव का परिचय कराया। डाक अधीक्षक ने कार्यक्रम में भाग लेने वालों को धन्यवाद दिया।

दुनिया भर के युवाओं के प्रेरणा के स्रोत हैं स्वामी विवेकानंद

भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्जित शाश्वत चौबे के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर तिलकामांझी स्थित स्वामी विवेकानंद  स्मारक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। साथ ही तिलकामांझी चौक से आदमपुर चौक तक युवा संदेश यात्रा निकाली गई।  इस मौके पर अॢजत ने कहा कि विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। आज के युवाओं को उनके आदर्शो को अपनाने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर हम सभी युवाओं को संकल्प लेना चाहिए कि स्वामी विवेकानंद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को अपने अंदर उताकंगे। बेहतर समाज की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। उन्होंने ने भागलपुर के कई संस्थानों के शिक्षकों एवं निर्देश कुमार गौरव, आरंभ भारत, पुरनेदु चौधरी, रमेश राम को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंकज सिंह, शशि मोदी, रूबी दास, देवव्रत घोष, बबलू यादव, संजय हरि, मनोज हरि, गोलन सिन्हा, रंजीत सिन्हा, मुन्ना सिंह, चंदन पांडेय, सुधीर भगत मौजूद थे।

हजार ठोकर खाने के बाद होता अच्छे चरित्र का निर्माण : चौधरी

भागलपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस यहां की तीनों जेलों में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर विशेष केंद्रीय कारा में आयोजित कार्यक्रम में जेल उप महानिरीक्षक रविंद्र कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जेल डीआइजी चौधरी ने बंदियों और जेल कर्मियों को संबोधन में कहा कि हजार ठोकरें खाने के बाद ही अच्छे चरित्र का निर्माण होता है। सत्य को हजार तरीके से बताया जा सकता, फिर भी हर एक सत्य ही होगा। चौधरी ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर भी प्रकाश डालते हुए उनकी कृति की जानकारी बंदियों को दी। जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने बंदियों को अच्छे राह पर चलने का संदेश दिया ताकि उनकी आने वाली पीढ़ी सही मार्ग पर चल सके। शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा में जेल अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में बंदियों को स्वामी विवेकानंद के बताए राह पर चलने। परस्पर सहयोग की भावना रखने। नेकी की राह पर सदा चलने की बात कही। इस मौके पर जेल उपाधीक्षक राकेश कुमार सिंह समेत कई बंदियों ने भी समारोह को संबोधित किया। महिला मंडल कारा की बंदियों ने भी समारोह पूर्वक राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया।

घोघा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान

घोघा। स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह व राष्ट्रीय युवा दिवस से अवसर पर मुक्ति निकेतन विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर, पुलिस, मीडिया कर्मी व संक्रमण काल से दौरान समॢपत होकर अग्रणी भूमिका निभाने वाले अन्य कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। मंच पर माल्यार्पण के बाद सभी को सुरक्षा कीट व प्रशस्ती पत्र दिया गया। यह सम्मान मुक्ति निकेतन विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षकों द्वारा किया गया । कार्यक्रम के आरम्भ में स्कूली छात्राओं द्वारा नृत्य व गायन की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गॉधी दर्शन समिति राजघाट दिल्ली के अध्यक्ष बसंत जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई तथा मंच संचालन मुक्ति निकेतन के निदेशक डॉ. श्रीकांत प्रसाद व व्यवस्थापक के रूप में विद्यालय प्राचार्य प्राशांत भारती अपनी योगदान दे रहे थे। मौके पर घोघा थानाध्यक्ष मो. दिलशाद, शिक्षाविद् (अंग्रेजी ग्रामर के लेखक) ब्रेंची यादव, शिक्षक नीरज कुमार, गोपाल रॉय, जनार्दन मंडल, डॉक्टर वजीर आलम, मुरलीधर मंडल, कुलदीप मंडल, शैलेन्द्र कुमार, सचिदानंद रॉय,समाजिक कार्यकर्ता दयानंद गोस्वामी, महेश यादव , सत्यकुटीर आश्रम के महंथ माधव शरण जी महाराज, छात्रों के अभिभाव इत्यादी सहित विद्यालय की छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्वामी विवेकानंद जी की जयंती

शाहकुंड। 'कोई लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं, हारा वही जो लड़ा नहीं' महान आध्यात्मिक गुरु विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शाहकुंड प्रखंड के महामंत्री ललन झा के नेतृत्व में मंगलवार को डोहराडीह गांव में  स्वामी विवेकानंद की जंयती मनाई गई। मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर दर्जनों युवाओं ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की मौके पर अनमोल कुमार, सौरव कुमार मन्ना, प्रशांत कुमार झा, रोहित सिंह, पीयूष कुमार मिश्रा, अजय कुमार महुआर, विकास कुमार, राजेश झा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

विवेकानंद जयंती पर कई समारोह आयोजित

स्वामी विवेकानंद के158 जन्म जयंती के अवसर पर बिहार बंगाली समिति बरारी शाखा की ओर से बरारी पानी टंकी के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  माल्यार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ उनके जीवनी के ऊपर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम की शुरुआत बरारी शाखा के अध्यक्ष श्री तरुण घोष कोषाध्यक्ष असीम पाल संयोजक अशोक सरकार एवं अजय पाल के द्वारा उनके मूॢत पर माल्यार्पण कर किया गया। मौके पर समिति के सलाहकार डॉ हेमशंकर शर्मा, शिक्षाविद राजीव कांत मिश्रा, छाया मिश्रा, पूर्व महापौर बीना यादव, पूर्व  उप महापौर प्रीति शेखर, गोपाल शर्मा, मौसमी विस्वास, प्रणब दास, अमृता घोष आदि उपस्थित थे।  कार्यक्रम की शुरुआत कृष्णा कला कला केंद्र द्वारा श्वेता सुमन के निर्देशन में उद्घाटन सत्र में स्वामी जी के सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं भारतवर्ष के चतुॢदक विकास एवं उत्थान के लिए संकलित विचारों से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुति हुई। समिति के सलाहकार डॉ हेमशंकर शर्मा उनके विचारों पर प्रकाश डाले। बिहार बंगाली समिति  विद्यालय के छात्राओं शुभश्री राजवंशी ,सुमन राजवंशी के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति की गई। कटिहार से आए हुए कुमारी श्रेया पाल का नृत्य देख सभी लोगों का मन आनंद से गदगद हो गया।कार्यक्रम में रंग महोत्सव के कपिल देव रंग के निर्देशन में एक नाटक की प्रस्तुति की गई ।

उधर तिलकामांझी स्थित स्वामी विवेकानंद चिल्ड्रेंस पार्क में स्वामी जी के स्थापित मूॢत पर आज संध्या में भाषा क्रिस्टी मिलन मेला के तरफ से स्वामी जी को 101 दीप जलाकर उनको श्रद्धांजलि अॢपत किया गया। तापस घोष ने युवाओं में स्वामी जी के कथन एवं जीवनी का सारांश जोश भरे शब्दों में अवगत कराया।तरुण घोष, दीपक मंडल, अजय पाल, सुबोध कुमार आदि उपस्थित थे।

टर्पसीकरी डान्स, करी डान्स एकेडमी में विवेकानंद की जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विवेकानंद स्वरूप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ एकेडमी निदेशिका डॉ लीना दत्ता ने  उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया । एकेडमी के बच्चे पल्लवी, स्वेता ,करीना,सोहम  आदि ने सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति की । बच्चों ने विवेकानंद के स्वरूपों द्वारा अनके बौद्ध वाक्य प्रस्तुत किए बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। वही पेड़ो की हो रही अंधाधुंध कटाई पर  बच्चों ने नाटक प्रस्तुत कर बृक्षारोपन व पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला । छोटे छोटे नौनिहालो ने विवेकानंद जी का गाथा सूनाई।वहीं बच्चो ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

विद्यार्थी परिषद ने मनाया युवा दिवस

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की भागलपुर नगर इकाई द्वारा मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इसका आयोजन रामेश्वर लाल नोपानी सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ। इस दौरान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैलेश्वर कुमार मौजूद थे।

मुख्य अतिथि के रूप में नगर संपर्क प्रमुख स्वामी विवेकानंद केंद्र शिवेश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि प्रदेश सह संगठन मंत्री अजीत उपाध्याय और स्कूल के प्राचार्य राजेश कुमार मौजूद थे। मंच संचालन अनुपम राज ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत परिषद गीत और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

विषय प्रवेश शिवकुमार जिलोका ने किया। इस दौरान अजीत उपाध्याय समेत अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन रोहित राज ने किया। मौके पर कार्यक्रम प्रमुख आशुतोष तोमर, आदित्य, अतुल, ओम, निखिल, दीपक, गोपाल, विकास  मोनाली, रोजी, अमृता समेत अन्य परिषद कार्यकर्ता मौजूद थे।

अभाविप ने विवेकानंद की जयंती पर पुष्पांजलि किया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के द्वारा विवेकानंद की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षक कौशल कुमार ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के छात्र छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से सीखने की जरूरत हैं। मौके पर रसायन विज्ञान के शिक्षक कौशल कुमार, अभाविप के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राहुल शर्मा, विश्वास वैभव, कृष्ण कुमार, विष्णु प्रजापति, छोटू कुमार, बॉबी कुमार, शिवम कुमार, राहुल कुमार, कुंदन कुमार मौजूद थे।

स्वामी विवेकानंद के विचारों से निराश व्यक्ति को भी जीने का मिल जाता है मकसद

पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी चंपानगर  में विद्यालय परिवार द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ वंदना स्थल पर स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर प्रधानाचार्य रंजीत कुमार आचार्य,  अभिजीत आचार्य, सुबोध झा ,मनोज तिवारी एवं रेणु कुमारी द्वारा माल्यार्पण, पुष्पार्चण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रधानाचार्य रंजीत कुमार आचार्य ने कहा कि अपने देश में कई ऐसे महापुरुष हुए हैं जिनके जीवन और विचार से हम सभी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनके विचार ऐसे हैं कि निराश व्यक्ति भी अगर उसे पढ़े तो उसे जीवन जीने का नया मकसद मिल सकता है। इन्हीं में से एक है स्वामी विवेकानंद। भारत के ज्ञान, संस्कृति और दर्शन को विश्व भर में दिग्विजय करने वाले स्वामी विवेकानंद को आज इस जयंती के अवसर पर नमन करता हूं। स्वामी जी स्वयं युवाओं, गतिशीलता और जीवंतता के प्रतीक थे। यह दिवस भारतीय संस्कृति, अस्मिता व चिंतन परंपरा के प्रकाश पुंज और युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। शशिकांत गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के मार्गदर्शक व अध्यात्मिक गुरू थे। आज जरूरत है स्वामी विवेकानंद जी के मूल्यों का अनुसरण कर एक सशक्त भारत व सभ्य समाज का निर्माण करना।  इस अवसर पर शशि भूषण मिश्र, अभिजीत आचार्य, मनोज तिवारी, अमर ज्योति, नरेंद्र कुमार, सुबोध झा, सुबोध ठाकुर, संजीव ठाकुर, गोपाल सिंह, राजेश कुमार, रोहन कुमार, अंजू रानी, रेणु कुमारी, कविता पाठक आदि मौजूद  थे।

chat bot
आपका साथी