भारत सदियों से धर्मगुरु था, है और रहेगा : स्वामी आगमानंद Bhagalpur News

स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कहा कि भारत सदियों से धर्मगुरु था है और रहेगा। हर धर्म हमें मानवता का पाठ पढ़ाता है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Thu, 24 Oct 2019 01:36 PM (IST) Updated:Thu, 24 Oct 2019 01:36 PM (IST)
भारत सदियों से धर्मगुरु था, है और रहेगा : स्वामी आगमानंद Bhagalpur News
भारत सदियों से धर्मगुरु था, है और रहेगा : स्वामी आगमानंद Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। जेएस गार्डेन में भजन, कथावाचन एवं संतों के आशीर्वचन के माध्यम से सामाजिक सद्भाव और सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी आगमानंद, डॉ. दीपक मिश्र और कृष्णा मिश्रा के स्वागत और माल्यार्पण से हुआ। स्वागत और माल्यार्पण सेंट जोसेफ के प्राचार्य फादर अमलराज, नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष जियाउर रहमान, गुरुद्वारा के सरदार हरप्रीत सिंह ने किया।

स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कहा कि भारत सदियों से धर्मगुरु था, है और रहेगा। हर धर्म हमें मानवता का पाठ पढ़ाता है। डॉ. दीपक मिश्रा ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों द्वारा सामाजिक समरसता का भाव पैदा करने का संदेश दिया। कृष्णा मिश्रा ने कहा कि बड़ों का सम्मान करने से ही हमें आशीर्वाद प्राप्त होता है। मंच संचालन एवं स्वागत राजीव कांत मिश्रा ने किया। मौके पर मेयर सीमा साहा, वाणिज्यकर आयुक्त रामाधार सिंह, डॉ. प्रीति शेखर, आलोक अग्रवाल, तरूण घोष आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी