मिसेज इंडिया वर्ल्‍ड बिहार चैप्टर 2020 में भागलपुर के बेटी प्रथम रनर अप

मिसेज इंडिया वर्ल्‍ड बिहार चैप्टर 2020 भागलपुर के सुल्‍तानगंज की सुप्रीया रंजन ने प्रथम रनर अप प्राप्‍त किया। सुप्रीया की इस उपलब्धि की हर ओर चर्चा हो रही है। इसके अलावा भागलपुर की एक छात्रा विद्या ने अपने जम्‍‍नमदिन पर कंबल का वितरण किया है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 10:26 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 10:26 AM (IST)
मिसेज इंडिया वर्ल्‍ड बिहार चैप्टर 2020 में भागलपुर के बेटी प्रथम रनर अप
मिसेज इंडिया वर्ल्‍ड बिहार चैप्टर 2020 में भागलपुर सुल्‍तानगंज के सुप्रीया रंजन प्रथम रनर अप

जागरण संवाददाता, भागलपुर। सुल्तानगंज की सुप्रिया रंजन को ग्लोरियस मिस एंड मिसेज इंडिया वर्ल्‍ड बिहार चैप्टर 2020 के ग्रैंड फिनाले में फर्स्‍ट रनर अप घोषित किया गया। ग्लोरियस इंटरटेनमेंट की ओर से पटना बेली रोड स्थित एवीआर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें आठ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

रविवार को सुप्रिया के घर पहुंचते ही सभी लोग खुशी से झूम उठे। गर्मजोशी से उसका स्वागत किया। सुप्रिया ने कहा कि छोटे से घर से निकल कर इतने बड़े मंच पर सम्मान पाना वाकई गर्व की बात है। जिसके लिए मेरी मां और पिताजी ने लगातार मेरा साथ दिया। फिलहाल सुप्रिया ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है। इन्होंने जमालपुर के नोट्रेडेम एकेडमी से 12वीं की शिक्षा हासिल की है। सुप्रिया की मां ने कहा कि मैं हर कदम पर सुप्रिया के साथ हूं। मेरी बेटी मेरा अभिमान है। पिता राजेश रंजन रेलवे में अधिकारी हैं।

ज्ञान ज्योति का 13वां वार्षिक क्विज प्रतियोगिता संपन्न

सुल्तानगंज प्रखंड के अब्जुगंज बाजार में ज्ञान ज्योति 13वां वार्षिक क्विज प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया। जिसमें ज्ञान ज्योति के पुस्तकालय द्वारा लिखित एवं मौखिक प्रतियोगिता में लगभग दो सौ बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में एसकेपी विद्या विहार भागलपुर के संचालक  रणविजय सिंह एवं अब्जुगंज की मुखिया मनोरमा देवी के हाथों  विजेता बच्चों को पुरस्कार दिया गया।

बिटिया ने पॉकेट मनी से असहाय को ठंड से राहत

भागलपुर। कार्मेल स्कूल की आठवीं की छात्रा और भागलपुर की बिटिया विद्या रानी ने अपने पॉकेट मनी और प्रतियोगिता में मिले पैसे से रविवार को तिलकामांझी चौक पर रिक्शा चालक और गरीबों के बीच कंबल वितरण किया। कंपकंपी ठंड में जरूरतमंदों को कंबल देकर समाज में एक नई संदेश देने का काम किया। विद्या ने बताया कि वह विगत कुछ वर्षों से यह नेक कार्य करती आ रही है। छात्रा ने बताया कि घरवालों का इसमें पूरा सहयोग मिला। छात्रा ने बताया कि उसे घर से जो भी पैसे मिलता है उसे खर्च नहीं कर जमा करती हूं। बिटिया के इस सराहनीय कदम का सभी ने सराहना की। छात्रा के इस कार्य की स्कूल की प्राचार्या, शिक्षक सहित अन्य ने भी प्रशंसा की और हौसला आफजाई किया। विद्या के इस कार्य की हर ओर सराहना हो रही है। विद्या को पढ़ाई के अलावा चित्रकला में भी महारथ हासिल है। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में भी उसने बेहतर प्रदर्शन किया है।

chat bot
आपका साथी