बांका में प्रेम प्रसंग में छात्र को चाकू से गोद द‍िया, तड़प-तड़प कर चली गई जान, दंपती गिरफ्तार

बांका में प्रेम प्रसंग में एक छात्र की हत्‍या कर दी गई। उसने तड़प-तड़प कर जान दे दी है। बताया जा रहा है कि युवक का किसी महिला से अवैध संबंध है। बताया जा रहा है कि इस मामले में दंपती को पुल‍िस ने पकड़ ल‍िया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 10:37 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 10:37 AM (IST)
बांका में प्रेम प्रसंग में छात्र को चाकू से गोद द‍िया, तड़प-तड़प कर चली गई जान, दंपती गिरफ्तार
बांका में एक युवक की हत्‍या कर दी गई।

संवाद सूत्र, अमरपुर (बांका)। बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के मैनमा गांव में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। शव की पहचान मृतक ललन साह के रूप में हुई है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए मृतक के स्वजन के बयान पर हत्यारोपित भोला साह एवं उसकी मां माला देवी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। स्वजनों ने बताया कि आरोपियों ने ललन की हत्या अपने घर में ही चाकू से गोदकर कर शव को मैनमा नवटोलिया बहियार में फेंक दिया था।

शुक्रवार की सुबह जब गांव के लोग धान का फसल देखने बहियार गये तो शव वहां पड़ा देखा। मृतक बीए पार्ट टू का छात्र था। देवघर में रहकर पढ़ाई करता था। गुरुवार को बीए पार्ट टू की परीक्षा समुखिया मोड़ कालेज देने आया था। वहां से घर लौटने के क्रम में अपहरण कर हत्या कर दी थी।

जानकारी के अनुसार मृतक का गांव के ही माधो साह की पत्नी सोनी देवी से अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मु सफदर अली एवं फुल्लीडुमर, शंभूगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शादी का झांसा देकर छात्रा का अपहरण, पांच पर मुकदमा

शादी का झांसा देकर छात्रा का अपहरण करने का औद्योगिक थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें बांका जिले के अमरपुर के रहनेवाले तौसीफ खान व उसके पिता शेरू खान, बीबी बाबी, बीबी नसीमा और भागलपुर के गैराज मालिम व दुपहिया वाहन मिस्त्री मु. जावेद को आरोपित किया है। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री 21 सितंबर को घर से सुबह घुरनपीर बाबा मजार चौक के पास स्थित कोच‍िंंग सेंटर पढ़ाई के लिए निकली और उसके बाद वह घर नहीं लौटी। स्थानीय जावेद मिस्त्री के गैराज में काम करने वाला तौसीफ उनकी पुत्री से प्रेम प्रसंग चलने की बात कर रहा था। समाज के लोगों की फटकार लगाने पर तौसीफ ये सब बातें करना बंद कर दिया था। लेकिन बाद में शादी की नीयत से उपरोक्त लोगों ने पुत्री का अपहरण कर लिया।

chat bot
आपका साथी