बिहार में नक्सलियों के खिलाफ टारगेटेट कार्रवाई करेगी STF, 25 लाख से एक करोड़ तक का ईनाम

ब‍िहार में नक्‍सलियों के खिलाफ एसटीएफ टारगेटेट कार्रवाई करेगी। चिह्नित नक्सलियों पर है 25 लाख से एक करोड़ तक का ईनाम। सूची में बिहार और झारखंड के 10 बड़े नक्सलियों के नाम शामिल हैं। हाल के दिनों में कई नक्‍सली घटना घटी है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 08:31 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 08:31 AM (IST)
बिहार में नक्सलियों के खिलाफ टारगेटेट कार्रवाई करेगी STF, 25 लाख से एक करोड़ तक का ईनाम
ब‍िहार में नक्‍सल‍ियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

भागलपुर [संजय सिंह]। बिहार एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने छोटे-मोटे नक्सलियों के साथ-साथ अब बड़े नक्सलियों पर हाथ डालने की तैयारी शुरू कर दी है। एसटीएफ के अधिकारियों का मानना है कि जब तक बड़े नक्सली नहीं पकड़े जाएंगे, तब तक नक्सली समस्या का अंत नहीं हो सकता। एसटीएफ ने बिहार और झारखंड के 10 बड़े नक्सलियों को अपने टारगेट पर रखा है। इनपर 25 लाख से लेकर एक करोड़ तक के ईनाम की घोषणा की गई है। बिहार और झारखंड के नक्सली समय-समय पर एक-दूसरे की मदद भी करते हैं।

एसटीएफ के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि उनके निशाने पर सीसी कमेटी (सेंट्रल कमेटी) और पीबी कमेटी (पोलित ब्यूरो) के सदस्य हैं। इन्हीं के इशारे पर छोटे नक्सली इलाके में ङ्क्षहसक घटनाओं को अंजाम देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। इधर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और सीतामढ़ी इलाके के बड़े नक्सलियों के पकड़े जाने के बाद स्थिति में बदलाव आया है। सीमांचल और कोसी के इलाके में नक्सलियों की कोई पैठ नहीं है, लेकिन पूर्व बिहार का बांका, जमुई, मुंगेर और लखीसराय जिला इन दिनों बड़े नक्सलियों के ठहराव का केंद्र बना हुआ है। यहीं से ये नक्सली प्रखंड या पंचायत स्तर पर गठित कमेटी का संचालन करते हैं।

हालांकि, प्रद्युम्न के पकड़े जाने के बाद बड़े नक्सली भी अपनी गतिविधियों को बड़ी सतर्कता से संचालित करने लगे हैं। पूर्व बिहार के सबसे बड़े नक्सली प्रवीण और करुणा देवी पर राज्य सरकार ने लाखों का ईनाम घोषित कर रखा है। करुणा देवी नक्सलियों के बड़े नेता अनल की बहन है। इसे जमुई के नक्सली पिंटू राणा का भी साथ है। एसटीएफ का मानना है कि यदि ये तीनों नक्सली पकड़े जाते हैं तो पूर्व बिहार की स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। संदीप यादव का इलाका मगध क्षेत्र में है। उसे भी पकडऩे की हर कोशिश एसटीएफ द्वारा की जा रही है। झारखंड के पांच नक्सली संगठन के बड़े पद पर आसीन हैं। इनमें प्रशांत बोस, विवेक, प्रयाग, अनल व देवाशीष शामिल हैं। हालांकि, इनका इलाका झारखंड के गिरीडीह, लातेहार और गढ़वा में है। इनकी गतिविधियां बिहार में भी संचालित होती हैं।

chat bot
आपका साथी