स्कूलों में पढ़ाई शुरू, शारीरिक दूरी का पालन

भागलपुर। सरकार के निर्देश पर छह माह बाद सोमवार से जिले के सरकारी और कई निजी स्कूल खुल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:46 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:46 PM (IST)
स्कूलों में पढ़ाई शुरू, शारीरिक दूरी का पालन
स्कूलों में पढ़ाई शुरू, शारीरिक दूरी का पालन

भागलपुर। सरकार के निर्देश पर छह माह बाद सोमवार से जिले के सरकारी और कई निजी स्कूल खुल गए। सुबह आठ से 11 बजे नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हुई। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही बच्चे स्कूल के अंदर किए। इस दौरान स्कूलों में शारीरिक दूरी का पालन किया गया।

सरकारी स्कूलों में एक बेंच पर दो और निजी स्कूलों में एक बच्चे के ही बैठने की व्यवस्था की गई थी। बच्चे और शिक्षक भी मास्क लगाए थे। 30 फीसद बच्चे पढ़ाई करने पहुंचे। निजी स्कूलों में सैनिटाइज टनल लगाए गए हैं। स्कूल खुलने से छात्र-छात्राएं काफी खुश दिखे। बच्चे पानी की बोतल और सैनिटाइजर साथ लेकर आए थे। शिक्षक भी मास्क लगाकर शारीरिक दूरी का पालन कर रहे थे। दरअसल, 23 मार्च से ही लॉकडाउन की वजह से स्कूलों में पढ़ाई बंद थी।

chat bot
आपका साथी