केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर लखीसराय में विशेष आयोजन, रुद्राभिषेक पूजा कर उनके ल‍िए की कामना

भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के 70वें जन्मदिन के पर लखीसराय के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों ने रुद्राभिषेक पूजा की। श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम में मंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर पौधारोपण क‍िया गया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 11:34 AM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 11:34 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर लखीसराय में विशेष आयोजन, रुद्राभिषेक पूजा कर उनके ल‍िए की कामना
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की जन्‍मद‍िन पर लखीसराय में पूजा पाठ।

जागरण संवाददाता, लखीसराय। भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री गिरिराज सिंह के 70 वें जन्मदिन के अवसर पर लखीसराय के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों ने बुधवार को रुद्राभिषेक पूजा की एवं पौधारोपण किया। लाखीसराय स्थित श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम में विशाल शिवलिंग पर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। अगुवाई लायंस क्लब के चेयरमैन डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा और भाजपा नेता रामशोभा सिंह कर रहे थे।

अशोक धाम के विद्वान ब्राह्मणों एवं पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन के मौके पर देश भर में शांति, स्नेह और सद्भाव बनाए रखने के लिए तथा आपसी एकता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग के समक्ष समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर के मुख्य पुजारी चंद्रमौलेश्वर पांडेय, नीरज पांडेय ने रुद्राभिषेक पूजा कराई। इसके बाद शिवलिंग की आरती की गई। सभी लोग माता पार्वती मंदिर और मां दुर्गा मंदिर में भी पूजा कर मंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। पूजा के बाद सभी लोगों के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्म दिन पर रुद्राभिषेक पूजा में भाजपा नेता भोला सिंह, सुमन कुमार, सुधांशु कुमार, रामविलाश शर्मा, नवीन सिंह, अजित कुमार मयंकर, अनंत कुमार सिंह, अमित कुमार, अंकुश कुमार, सोनू कुमार, प्रवीण कुमार, पैक्स अध्यक्ष भरत लाल सिंह, विजय कुमार, आलोक कुमार, राधामोहन सिंह, रोहित कुमार सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे। पूजा के बाद समर्थकों ने मंदिर परिसर में ही पौधारोपण किया। जानकारी हो कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लखीसराय जिले के बड़हिया के रहने वाले हैं और पड़ोसी बेगूसराय से लोकसभा के सदस्य हैं।

जिले के अन्‍य जगहों से भी गिरिराज सिंह के जन्‍मद‍िन पर कार्यक्रम करने की सूचना है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके ल‍िए पूजा-पाठ हवन आदि‍ क‍िया गया। इस अवसर पर कई जगह पौधे लगाए गए हैं। 

chat bot
आपका साथी