दुर्गा पूजा के खास इंतजाम: खगड़िया में पुलिस पब्लिक सहायता शिविर, चप्पे-चप्पे पर तैनात मिलेंगे जवान

बिहार के खगड़िया में पुलिस सहायता शिविर लगाया गया है। दुर्गा पूजा के अवसर पर लगाए गए शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों की हर समस्या का तत्काल समाधान करना है। इस शिविर का उद्घाटन एसपी अमितेश कुमार ने किया।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 03:13 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 03:13 PM (IST)
दुर्गा पूजा के खास इंतजाम: खगड़िया में पुलिस पब्लिक सहायता शिविर, चप्पे-चप्पे पर तैनात मिलेंगे जवान
पुलिस पब्लिक शिविर का उद्घाटन करते एसपी अमितेश कुमार।

जागरण संवाददाता,  खगड़िया। दुर्गा पूजा को लेकर चारों ओर उत्सवी माहौल है। शहर से लेकर गांवों में श्रद्धा की सरिता प्रवाहित हो रही है। शांति व्यवस्था को लेकर डीएम और एसपी स्वयं सक्रिय हैं। जगह-जगह दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। खगड़िया शहर की हृदय स्थली राजेंद्र चौक के पास पुलिस पब्लिक सहायता शिविर लगाया गया है। यह शिविर बीते कई वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व नगर पार्षद मु. शहाबुद्दीन के नेतृत्व में लगाया जा रहा है।

शिविर का उद्घाटन खगड़िया एसपी अमितेश कुमार, नगर सभापति मनोहर कुमार यादव, जिला अध्यक्ष बबलू मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर मु. शहाबुद्दीन समेत कई सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद थे। एसपी अमितेश कुमार ने दुर्गा पूजा को लेकर शहर के राजेंद्र चौक पर पुलिस पब्लिक सहायता शिविर की भूरी, भूरी प्रशंसा की। कहा, इससे मेला में आने वाले लोगों को जहां सुविधा मिलेगी, वहीं पुलिस पब्लिक का संबंध भी मजबूत होगा। पीपुल्स फ्रेंडली पुलिस की अवधारणा को बल मिलेगा।

पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने मु. शहाबुद्दीन के प्रयास से हर वर्ष दुर्गा पूजा में लगाए जा रहे इस शिविर की प्रशंसा की। कहा, खगड़िया में गंगा जमुनी तहजीब की परंपरा बहुत ही मजबूत है। उन्होंने शहरवासियों से शांतिपूर्ण मेला की अपील की। कहा, पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पूजा के अवसर पर मेला में दूर दूर से लोग आते हैं, उन्हें कोई परेशानी नहीं हो। शिविर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है।

इस मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष बबलू मंडल,नगर पार्षद रणवीर कुमार, पूर्व नगर पार्षद मु. शाहबुद्दीन, जावेद अली, पंचमुखी हनुमान मंदिर के सचिव पंकज रंजन, अमित प्रिंस, वकील यादव, नगर थाना अध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान आदि उपस्थित रहे। दुर्गा पंडालों में गजब की रौनक देखने को मिल रही है। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी