पत्नी के साथ फारबिसगंज पहुंचे SP हृदयकान्त ने दुर्गा मंदिरों में की पूजा, लिया मां का आशीर्वाद

नवरात्रि का पावन त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। दुर्गा अष्टमी को दिनभर पुलिसिया व्यवस्था मजबूत करने के बाद रात को अररिया एसपी ह्रदयकान्त ने पत्नी संग दुर्गा मंदिरों में पहुंची आशीर्वाद लिया।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 01:00 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 01:00 PM (IST)
पत्नी के साथ फारबिसगंज पहुंचे SP हृदयकान्त ने दुर्गा मंदिरों में की पूजा, लिया मां का आशीर्वाद
पत्नी संग माता के दरबार पहुंचे अररिया एसपी।

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। नवरात्र के आठवें दिन बुधवार की देर शाम अररिया एसपी हृदयकान्त अपनी पत्नी के साथ फारबिसगंज पहुंचे एवं विभिन्न दुर्गा मंदिरों में माता रानी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। एसपी ने शहर के प्राय: सभी स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन किया एवं विधि व्यवस्था का भी जायजा लेते हुए नजर आए। सर्वप्रथम उन्होंने गोदना ठाकुरबाड़ी मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन करते हुए पुजारी सुरेश मिश्रा भूलन बाबा से विधि व्यवस्था को लेकर जानकारी प्राप्त की इसके बाद शहर के अन्य स्थानों पर वह निकल पड़े।

पूछे जाने पर एसपी ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर पूरे जिले में स्थापित प्रतिमा एवं मंदिरों के आसपास विशेष पुलिस बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिमा का दर्शन कर माता रानी का आशीर्वाद भी ले रहे हैं एवं विधि व्यवस्था का भी जायजा उनके द्वारा लिया जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों के साथ थानाध्यक्ष एनके यादवेन्दु मौजूद रहे।

मैया के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

संवाद सूत्र, कुर्साकांटा (अररिया)। बुधवार को प्रखंड क्षेत्र में स्थापित सार्वजनिक दुर्गा मंदिरों में शारदीय नवरात्र के महाष्टमी को लेकर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा। वहीं मंदिरों में जारी भक्तिमय संगीत व पुरोहितों द्वारा जारी वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बता दें कि सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कुआडी, हत्ता चौक कुर्साकांटा, कपरफोडा, तरबन्ना सोनामनी गोदाम, चंडी स्थान पगडेरा, बाबा जी का अखाड़ा रहटमीना व हलधारा समेत अन्य जगहों पर शारदीय नवरात्र को धूमधाम से विधि विधान पूर्वक मनाये जाने की जानकारी मिली है।

पूजा समिति के सदस्यों से मिली जानकारी अनुसार इस वर्ष दुर्गा पूजा जारी निर्देश व कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुये मनाया जा रहा है। जारी निर्देश का ही परिणाम है कि प्राय: दुर्गा मंदिर में आयोजकों द्वारा इस वर्ष भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है।

उन्होंने बताया कि जारी निर्देश के तहत सभी आयोजक समिति द्वारा स्वयंसेवक भी तैयार किया गया है। जिसे स्थानीय थाना के द्वारा परिचय पत्र बनाया गया है । वहीं महाअष्टमी के मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा जारी पूजा अर्चना में परिजनों समेत विश्व को कोरोना से मुक्ति की कामना की गयी । 

chat bot
आपका साथी