बेटे ने पुत्री के साथ छेड़खानी का किया विरोध, बदमाशों ने दादी को उतारा मौत के घाट, मुंगेर से नक्सल प्रभावित इलाके की वारदात

बिहार के मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां पिता ने जब अपनी पुत्री के साथ हुई छेड़खानी का विरोध किया तो बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया। इसके बाद दादी की हत्या कर दी....

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 03:57 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 03:57 PM (IST)
बेटे ने पुत्री के साथ छेड़खानी का किया विरोध, बदमाशों ने दादी को उतारा मौत के घाट, मुंगेर से नक्सल प्रभावित इलाके की वारदात
मौका-ए-वारदात पर तैनात सुरक्षाबल, इलाके में तनाव का माहौल!

संवाद सूत्र धरहरा (मुंगेर)। नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड में एक बुजुर्ग महिला की हत्या गला दबाकर कर दी गई। हत्या की वजह पोती (बेटे की बेटी) से हुई छेड़खानी का बेटे की ओर से विरोध करना बताया जा रहा है। घरवालों को विरोध करना महंगा पड़ गया। घर वालों ने गांव के ही एक बदमाश पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है मामले की जांच कर रही है। मृत महिला सारोबाग गांव की 75 कैलू देवी थी।

मृत महिला पुत्र किशोरी चौधरी ने बताया कि बुधवार की रात मां खाना खाकर रात में छत पर सोने चली गई। सुबह जब घर के लोग उठाने गए तो, महिला नहीं उठी। घर वालों ने बताया कि शरीर में किसी तरह का हलचल नहीं हुआ। गले पर काला निशान था। घर के लोग गला दबाकर हत्या करने की बात कर रहे हैं। पुत्र ने पुलिस को बताया कि बेटी से छेड़खानी का विरोध किया था, तो गांव के संजय चौधरी उर्फ कल्लू चौधरी ने मां का गला दबाकर हत्या कर दी। कल्लू चौधरी ने बुधवार की शाम में अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इस संबंध थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है, जांच की जा रही है। - नक्सल प्रभावित इलाका धरहरा में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम - घरवालों को दो लोगों पर शक मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस वारदात के बाद से इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है। इसको देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस लगातार इलाके में कैंप कर रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हत्या के विभिन्न पहलुओं के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी कब होगी, इसपर कोई इनपुट नहीं  मिला। 

chat bot
आपका साथी