शार्प शूटर की गोली से घायल RJD के पूर्व विधायक का पुत्र को रांची रेफर, भागलपुर में चल रहा था इलाज

आरजेडी के पूर्व विधायक भोला यादव के पुत्र पप्पू यादव का इलाज भागलपुर में चल रहा था। शार्प शूटर ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया था। भागलपुर में डॉक्टरों ने उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए रांची रेफर कर दिया जहां पप्पू यादव का ऑपरेशन किया गया।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 10:44 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 10:44 PM (IST)
शार्प शूटर की गोली से घायल RJD के पूर्व विधायक का पुत्र को रांची रेफर, भागलपुर में चल रहा था इलाज
रांची रेफर किए गए आरजेडी के पूर्व विधायक भोला यादव के पुत्र पप्पू यादव।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। पंचायत चुनाव में मुखिया पद की प्रत्याशा की संभावना पर शार्प शूटरों के हमले में जख्मी बांका के पूर्व विधायक भोला यादव के पुत्र पप्पू यादव को रांची रेफर कर दिया गया। उन्हें रविवार की रात भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में बेहतर उपचार के लिए बांका से भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों उनके हालत को देखते हुए रांची ले जाने की सलाह दी। चिकित्सकों के रेफर करते ही पूर्व विधायक भोला यादव समर्थकों ने बिना समय गवाए अल सुबह रांची ले गए। मंगलवार की दोपहर उनका शल्य चिकित्सकों की टीम ने आपरेशन किया है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

रविवार को कटोरिया के पूर्व राजद विधायक भोला यादव के पुत्र पप्पू यादव (45) पर कातिलाना हमला किया था। हमलावरों ने उन्हें तब निशाना बनाया था जब वह कुशमाह स्थित घर से बाइक से बौंसी बाजार आ रहे थे। इसी क्रम में मड़वावरण और जबरा गांव के बीच पहले से घात लगाए शूटरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। चलाई गई गोलियों में एक उनकी कमर में जा लगी जिसके बाद वह गिर गए थे। शूटरों ने अपनी बाइक वहीं खड़ी कर रखी थी। उनके गिरते ही शूटर बाइक ले भाग निकले। गोलियों की आवाज पर स्थानीय लोग जमा होने लगे। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी पप्पू को उपचार के लिए बौंसी रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें भागलपुर लाया गया था।

पूर्व विधायक पुत्र पप्पू पिछले चुनाव में भी मुखिया पद से चुनाव लड़े थे। घटना बाद भोला यादव और पप्पू समर्थकों ने काफी प्रदर्शन किया। घटना को लेकर इलाके में तनाव कायम है। एसपी अरविंद गुप्ता के निर्देश पर गठित पुलिस टीम हमलावरों की तलाश मर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी