मारवाड़ी पाठशाला में बनेगा छोटा पर आकर्षक पंडाल

इस बार जुबक संघ मारवाड़ी पाठशाला में मां दुर्गा का छोटा किंतु आकर्षक पंडाल बनवा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 10:52 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 10:52 AM (IST)
मारवाड़ी पाठशाला में बनेगा छोटा पर आकर्षक पंडाल
मारवाड़ी पाठशाला में बनेगा छोटा पर आकर्षक पंडाल

भागलपुर। इस बार जुबक संघ मारवाड़ी पाठशाला में मां दुर्गा का छोटा किंतु आकर्षक पंडाल बनवाएगा। पूजा समिति के विभु, रविशंकर, बबन साह, दीपक, राहुल शर्मा, अन्नु पचेरीवाला ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन और समयाभाव के कारण इस बार किसी थीम पर पंडाल का निर्माण नहीं किया जाएगा। पंडाल का आकार भी छोटा होगा, ताकि भीड़ को आसानी से नियंत्रित किया जा सके।

बताया गया कि एक तो कोरोना के कारण बाजार पर गहरा असर पड़ा है। ऊपर से मंहगाइ की मार। दूसरी ओर अब भी कोरोना गाइडलाइन के तहत भीड़ नहीं लगाने का निर्देश है। ऐसी स्थिति में चमक दमक में कमी रहेगी।

मात्र 70 फीट का बनेगा पंडाल

सामान्य वर्षो में जहां 140 फीट का पंडाल बनता था वहीं इस बार मात्र 70 फीट का बनाया जा रहा है। उसमें भी लाइट कम कम से कम जरूरत अनुसार ही दिया जाएगा। बंगाल के कारीगर प्रतिमा और पंडाल का निर्माण कर रहे हैं। कम जगह और कम खर्च में भव्यता देने का प्रयास किया जा रहा है।

सनद रहे कि दुर्गा पुजा में शहर का मुख्य आकर्षण मारवाड़ी पाठशाला रहता है। यहां प्रतिमा और पंडाल भव्य बनाया जाता है। शहर के आसपास के लोग दुर्गा पूजा देखने आते हैं तो अनिवार्य रूप से यहां आते हैं। प्रतिमा भी आकर्षक और जीवंत बनाई जाती रही है।

बहरहाल, कोरोना काल से उबरने के बाद इस वर्ष दुर्गा पूजा में प्रतिमा स्थापित किया जा रहा है। पंडाल आदि का निर्माण कार्य चल रहा है। श्रद्धा और सादगी के साथ शहर में दुर्गा पूजा मनाने की तैयारी चल रही है।

chat bot
आपका साथी