30 वर्षों से शहरवासियों को सेवा दे रहा सिंह टूर एंड ट्रैवेल्स

सिंह टूर एंड ट्रैवेल्स ग्राहकों से बेहतर संबंध की बदौलत आज इसकी अलग पहचान है। 1990 में खुला यह प्रतिष्ठान काफी ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। लोगों की सेवा करना ही इस संस्‍थान का मकसद है। सेवा करना ही इसका पहला उद्देश्‍य है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:01 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:01 AM (IST)
30 वर्षों से शहरवासियों को सेवा दे रहा सिंह टूर एंड ट्रैवेल्स
सिंह टूर एंड ट्रैवेल्स :संजीव सिंह और सुजीत सिंह।

भागलपुर, जेएनएन। आदमपुर स्थित सिंह टूर एंड ट्रैवेल्स आज भागलपुर ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिलों में रहने वाले लोगों की भी जरूरत बन गई है। ग्राहकों से बेहतर संबंध की बदौलत आज इसकी अलग पहचान है। 1990 में खुला यह प्रतिष्ठान ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। पिछले 30 वर्षों से शहरवासियों को 24 घंटे सेवा दे रहा है। बिहार और झारखंड ही नहीं, देश विभिन्न हिस्सों में जाने के लिए यहां से गाडिय़ों की बुकिंग होती है।

सिंह टूर एंड ट्रैवेल्स के मालिक सुजीत सिंह ने बताया कि इस कारोबार में उनके साथ संजीव सिंह भी पार्टनर हैं। बेहतर तालमेल की वजह का नतीजा है कि 30 वर्षों में कारोबार सही से तरीके से चल रहा है। सुजीत सिंह बताते हैं कि ग्राहकों से बेहतर संबंध रहेगा तो कोई भी कारोबार खुद व खुद बढ़ेगा। इनका कहना है कि छोटा हो या बड़ा व्यवसाय बिना ग्राहक के सपोर्ट के सफल व्यवसायी अथवा कारोबारी नहीं बन सकते। आप अगर ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरेंगे तभी व्यवसाय का फलक बड़ा होगा। कुछ इसी इरादों के साथ आज ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का प्रयास रहता है।

लॉकडाउन में फंसे लोगों का बने सहारा

सुजीत सिंह ने बताया कि जब 23 मार्च से लॉकडाउन लग गया था तो लोग जहां-तहां फंसे हुए थे। ऐसे में उनके यहां से गाडिय़ों की बुकिंग हुई, फंसे लोगों को दूसरे प्रदेश से भागलपुर लाया गया। कोटा, राजस्थान, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा आदि जगहों के लिए लोगों ने गाडिय़ों की बुकिंग की और सभी को सुरक्षित लाया गया। इस दौरान कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया गया। उन्होंने बताया कि उनके पिताजी भारतीय प्रशासनिक सेवा में थे, अब सेवानिवृत्त होने के बाद घर पर ही हैं।  

लोगों की सेवा करना ही मकसद

संजीव सिंह बताते हैं कि लोगों की सेवा करना ही मकसद है। पिताजी बराबर इस बात का अहसास कराते रहते हैं। लॉकडाउन में लोग फोन से संपर्क में थे और जिन्हें भी गाडिय़ों की जरूरत पड़ी, उन्हें समय पर गाडिय़ां उपलब्ध कराते थे। आज उनके पास 45 के करीब लग्जरी गाडिय़ां हैं, एंबुलेंस सेवा भी यहां उपलब्ध है। ग्राहकों के विश्वास के बदौलत ही आज दूसरे जिलों के लोग भी गाडिय़ों की बुकिंग करते हैं। ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सेवा देने की कोशिश रहती है। ग्राहकों को बेहतर सेवा दें सकें, इसके लिए उनसे सुझाव भी लिए जाते हैं। समय के साथ-साथ कारोबार में भी कई बदलाव आए हैं।

chat bot
आपका साथी