सिल्क सिटी बन गया जाम सिटी

स्मार्ट सिटी भागलपुर अब जाम सिटी बन कर रह गया है। स्मार्ट सिटी की लगभग सभी सड़को पर जाम की समस्या अब आम बन गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:31 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:31 AM (IST)
सिल्क सिटी बन गया जाम सिटी
सिल्क सिटी बन गया जाम सिटी

भागलपुर। स्मार्ट सिटी भागलपुर अब जाम सिटी बन कर रह गया है। स्मार्ट सिटी की लगभग सभी सड़कों पर दिन भर जाम की समस्या बनी रहती है। सड़कों पर वाहन दौड़ते नहीं, बल्कि रेंगते नजर आते हैं। जाम की समस्या शहर के लोगों की नियति बन कर रह गई है। जाम के कारण जहां डीजल पेट्रोल की खपत बढ़ गई है, वहीं वाहनों के पार्ट पूर्जे भी खराब हो रहे हैं।

टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर के एक कर्मी ने बताया कि जाम की समस्या के कारण वाहन मालिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। जाम की समस्या से सबसे पहले वाहन में माइलेज की समस्या उत्पन्न होती है। इसके बाद चालक अगर कुशल नहीं होते हैं तो क्लच प्लेट भी जल जाता है। क्लच प्लेट बदलने में चार से 16 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं। इसके अलावा अन्य पार्ट-पूर्जे भी खराब होते हैं।

बाइक चालक नन्हे कुमार ने बताया कि जाम की समस्या ने दोपहिया वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। पहले एक बार सर्विसिग कराने के बाद तीन महीने के बाद ही बाइक की सर्विसिग कराने की आवश्यकता होती थी। अब प्रत्येक महीने बाइक चालकों को सर्विसिग कराना पड़ता है। जाम के कारण सबसे अधिक क्लच प्लेट जलने की समस्या होती है। बाइक चालक गोलू सिंह ने कहा कि जाम के कारण बाइक चलाना मुश्किल हो गया है। एक बार बाइक से शहर में घूमने पर सौ रुपये का पेट्रोल जल जाता है। ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों से फाइन वसूलने में जितनी तत्परता दिखाती है, उसका पांच फीसदी प्रयास भी जाम की समस्या से निजात दिलाने में नहीं करती है।

-----------------------

शहर में जाम के प्रमुख कारण

पार्किंग जोन का अभाव

शहरी पेयजल आपूर्ति के नाम पर शहर की अधिकांश सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया जाना

सड़कों का अतिक्रमण

chat bot
आपका साथी