सहरसा में देर रात शव मिलने के सनसनी, पुलिस ने एक बाइक को भी किया जब्‍त, लाश के पास कई अहम सुराग

Saharsa Crime सहरसा में देर रात पुलिस ने एक शव बरामद किया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। लाश के पास से एक बाइक भी जब्‍त किया गया है। पुलिस को वहां कई अहम सुराग मिले हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 06:53 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 06:53 AM (IST)
सहरसा में देर रात शव मिलने के सनसनी, पुलिस ने एक बाइक को भी किया जब्‍त, लाश के पास कई अहम सुराग
घटना स्‍थल पर पहुंची पुलिस। शव की नहीं हुई है पहचान।

जागरण टीम, सहरसा/बांका। बिहरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर नहर से पश्चिम सरबरिया गांव जाने वाली मार्ग में पुल के समीप गुरुवार की शाम लगभग आठ बजे एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है।शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं घटना स्थल पर लावारिस स्थिति में पड़े एक बाइक को पुलिस ने जब्त किया है। सड़क किनारे शव मिलने से कोई हत्या तो कोई सड़क दुघर्टना में मौत होने की आम लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे युवक को पड़े देख इसकी सूचना बिहरा थाना को दी गयी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचे बिहरा पुलिस शव को अपने कब्जे में ले आस पड़ोस गांव के लोगों से शव की शिनाख्त करवायी गयी, परंतु किसी ने भी मृतक युवक की पहचान नहीं हो पायी। घटना स्थल पर विभागीय कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त करवाने की प्रयास जारी है। शिनाख्त होने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल पाएगी।

पानी मे डूबकर बच्ची की मौत

बांका अमरपुर के  तारडीह-रूपसा गांव के समीप चांदन नदी में स्नान करने के दौरान एक आठ वर्षीय बच्ची की पानी में डूबकर मौत हो गई। मृतक बच्ची सजौर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी आशीष साह की पुत्री कोमल कुमारी थी। स्वजनों ने बताया कि काजल दुर्गापूजा मेला देखने के लिए रूपसा अपने मौसा उपेंद्र साह के घर आई थी। शुक्रवार की सुबह गांव के अन्य बच्चों के साथ चांदन नदी में बने रिंग बांध में स्नान करने गई। जहां नदी के गहरे पानी में चले जाने से डुब गई। स्नान कर रही अन्य बच्ची के द्वारा शोर मचाने पर रूपसा एवं तारडीह गांव के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। और काजल को काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकला। और इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। जहां डा नवल किशोर साह ने जांच कर बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी