जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2021-22 के लिए मुंगेर के छह खिलाड़ियों का चयन

जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में मुंगेर के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 40 वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2021-22 में छह का नाम शामिल हुआ। जिला खो-खो संघ के सचिव सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने दिखाया था दमखम।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 04:27 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 04:27 PM (IST)
जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2021-22 के लिए मुंगेर के छह खिलाड़ियों का चयन
जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे मुंगेर के छह खिलाड़ी।

संवाद सूत्र, मुंगेर। जिले के उभरते खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपना दमखम दिखाया है। खो-खो संघ के बालक व बालिका खिलाड़ियों ने साहस का परचम लहराया है। जिले से जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 40 वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2021-22 के लिए खो-खो एसोसिएशन आफ बिहार की ओर से प्रदेश के खोखो बालक व बालिका टीम का चयन ट्रायल बक्सर में हुआ। इसमें पूरे प्रदेश से बालक व बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।

चयन प्रतियोगिता में मुंगेर के भी खिलाड़ी जिला खो-खो संघ के सचिव हरिमोहन सिंसह के नेतृत्व में शामिल हुए। इस चयन ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मुंगेर के कुल छह खिलाडिय़ों का चयन किया गया। तीन पुरुष व तीन लड़कियां हैं। चयनित खिलाड़ियों में प्रदेश बालक खो-खो टीम में नौलक्खा के विशाल कुमार, परिया बरियारपुर के रितेश कुमार, रतनपुर के अमन कुमार चयनित हुए। प्रदेश बालिका खोखो टीम में कंठ कालोनी की अनुवृती सिंह, कौड़ा मैदान की प्रगति राज और चौखंडी की सानिया यादव हैं।

यह भी पढ़ें: सिक्कों की खोज में तैर रहा हुनर दिला सकता है हमें गोल्ड, भागलपुर के गंगा घाट पर भी जारी है ये 'परंपरा'

सचिव ने बताया कि चयन ट्रायल के आधार पर चयनित बालक व बालिका खो-खो खिलाड़ी 22 से 26 सितंबर 2021 को केआइआइटी यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर प्रतिनिधित्व करेंगे। दरअसल, मुंगेर के एक दर्जन से ज्यादा बालक व बालिका खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर जिला संघ के सचिव के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

खो-खो एसोसिएशन आफ बिहार के महासचिव सह जिलाध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव हरिमोहन सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह,एनआइएस खेल कोच जितेन्द्र लाल श्रीवास्तव, शारीरिक शिक्षक राजाराम सिंह, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के रविरंजन सिंह, अंकित कुमार निषाद, फेफी बिहार चैप्टर के महासचिव कुमार आदित्य सहित सभी खोखो खेल प्रेमी ने चयनित बच्चों का हौसला आफजाई करते हुए शुभकामना व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी