ब‍िहार अंडर-25 क्रिकेट: बांका से दो व खगडि़या, कटिहार, जमुई से एक-एक खिलाड़ि‍यों का चयन, देख लें पूरी लिस्‍ट

ब‍िहार अंडर-25 क्रिकेट राज्‍यस्‍तरीय इस टीम का चयन कर लिया गया है। बांका के दो खिलाड़ी को जगह मिली है। सभी मैच हैदराबाद में होगा। पहला मुकाबला बंगाल टीम के साथ होगा। 12 नवंबर को टीम के सभी खिलाड़ी पटना से रवाना हो जाएंगे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 10:53 PM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 10:53 PM (IST)
ब‍िहार अंडर-25 क्रिकेट: बांका से दो व खगडि़या, कटिहार, जमुई से एक-एक खिलाड़ि‍यों का चयन, देख लें पूरी लिस्‍ट
ब‍िहार अंडर-25 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। बीसीसीआई के अंडर-25 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाडि़यों की सूची जारी कर दी गई है। टीम 12 नवंबर को पटना से हैदराबाद के लिए रवाना होगी। पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी की बात करें तो बांका से दो खिलाड़ी, खगडि़या के एक, जमुई से एक, कटिहार से एक खिलाडि़यों को इस टीम में जगह दी गई है। 

बांका के दो खिलाड़ी को जगह मिली है। बिहार टीम में हिमांशु कुमार सिंह और राघवेंद्र प्रताप का चयन हुआ है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव विष्णु चक्रवर्ती ने बताया कि दोनों खिलाड़ी जगतपुर क्बल के खिलाड़ी हैं। इस टूर्नामेंट का सभी मुकाबला हैदराबाद में होगा। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में बिहार एलिट ग्रुप डी में है, जिसका सभी मैच हैदराबाद में होना है। बिहार की टीम 12 नवंबर को पटना से हैदराबाद के लिए रवाना होगी। कोरोना नियमों के तहत सभी खिलाड़ी हैदराबाद में पांच दिन तक क्वारंटाइन रहेंगे। इसके बाद वे अभ्यास मैच में हिस्सा ले सकेंगे। टूर्नामेंट में बिहार का पहले मुकाबला बंगाल से होगा। इसके बाद बिहार को अपने ग्रुप में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और केरल से होगा।

चयनित खिलाड़ी

हर्ष राज (कप्‍तान)- पटना आकाश राज- पटना पीयूष कुमार सिंह (विकेट कीपर) - पटना प्रकाश बाबू - पटना अंकित सिंह (विकेट क‍ीपर) - कटिहार अर्णव किशोर - नालंदा विश्‍वजीत गोपाला - खगड‍िया सूरज राठौर - जहानाबाद हिमांशु कुमार सिंह - बांका राघवेंद्र प्रसाद सिंह - बांका अनुज राज - गोपालगंज शाबिर खान - मोति‍हारी शब्‍बीर खान - सीवान प्रशांत कुमार सिंह - सारण हृदयानंदन सिंह - भोजपुर गुपिल राय - कैमूर मृत्‍युंजय सिंह - शिवहर शिवराज (विकेट कीपर)- जमुई रोशन कुमार माधव - मधुवनी सूरज चौहान - वैशाली हेड कोच - अशोक कुमार सहायक कोच - संजय कुमार फिजियोथेरेपिस्ट - डा हेमेंदु कुमार सिंह ट्रेनर - विशाल सिंह

राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने चंडीगढ़ रवाना हुए खिलाड़ी

पंजाब में सात से 13 नवंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की सब जूनियर एवं कैडेट वर्ग जूडो प्रतियोगिता में भागलपुर के खिलाड़ी माही सिंह गई है। सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ी मंगलवार को पटना से रवाना हुए हैं। यह 20 सदस्यीय दल है। जिसमें भागलपुर से पहली बार टीम मैनेजर के रूप में रोहित खेतान गए हैं। वे भागलपुर जिला जूडो संघ के महासचिव और द इंस्टीच्यूट आफ स्नैक फिस्ट मार्शल आर्ट के निदेशक और कोच हैं।

रोहित ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने वर्ग भार में स्वर्ण पदक जितने वाले खिलाड़ी ही बिहार प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर कर सकते हैं। माही -52 किलो भार में चुनी गई है। संघ के संरक्षक हैंसी सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, राकेश कुमार, विकास बाजोरिया, कमु. मासिउल ओला उर्फ छोटू, अमित कुमार, एलान जायदीप, सुशांक स‍िंंह, ऋृचा स‍िंंह, आयुष पंजा, आदित्या घोष एवं शिव कनोडिया ने रवना किया।

chat bot
आपका साथी