Sawan Somvar 2021: कोरोना महामारी पर आस्था भारी, बैरिकेडिंग तोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सावन की पहली सोमवारी पर ओम नम: शिवाय

Sawan Somvar 2021 सावन माह के पहले सोमवार पर कोरोना पर आस्था भारी दिखी। बिहार के सावन के पहले दिन ही विभिन्न प्रांतों समेत दूसरे राज्यों के भी श्रद्धालु अजगैबीनगरी पहुंचे और बैकिरकेडिंग तोड़ उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाई।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:58 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:58 AM (IST)
Sawan Somvar 2021: कोरोना महामारी पर आस्था भारी, बैरिकेडिंग तोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सावन की पहली सोमवारी पर ओम नम: शिवाय
सुल्‍तागनंज में पहुंचे कांवरिये, की भगवान शिव की पूजा।

संवाद सूत्र, सुल्तानगंज (भागलपुर)। Sawan Somvar 2021: श्रावण मास के पहले दिन रविवारा कोरोना महामारी पर आस्था भारी दिखी। बिहार के विभिन्न प्रांतों समेत दूसरे राज्यों के भी श्रद्धालु अजगैबीनगरी पहुंचे और बैकिरकेडिंग तोड़ उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाई। मंदिर बंद रहने के कारण अजगैवीनाथ मंदिर और मनोकामना शिवलिंग की बाहर से ही पूजा की। वहीं, सावन के पहली सोमवारी को काफी संख्‍या में श्रद्धालु सुल्‍तानगंज, कहलगांव, भागलपुर में पूजा कर रहे हैं। विभिन्‍न शिव मंदिरों में लोगों की काफी भीड़ सुबह चार बजे से ही लग गई है। लोग व्रत कर रहे हैं।

कांवरियों ने बताया कि बाबा भोलेनाथ और शिव भक्तों के बीच कोरोना ने दूरी बना दी है। भगवान भोलेनाथ जल्द ही सब कुछ ठीक कर देंगे। हम लोग पहले की तरह ही पांव पैदल यात्रा कर देवघर जाएंगे। हालांकि महामारी के कारण पांव पैदल देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। वाहन से देवघर जाने वाले कांवरिया भी सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं।

व्यापारियों की टूटी कमर

श्रावणी मेला पर इस साल भी रोक लगा दिए जाने से स्थानीय व्यवसायियों की कमर टूट गई है। गंगा किनारे इक्का-दुक्का पुरोहित ही नजर आ रहे हैं। पूर्व में श्रावणी मेले के पहले दिन नजारा बिल्कुल उलट होता था। गंगा घाट पर पैर रखने तक की जगह नहीं होती थी। पंडा चुन्नू मुन्नू लाल महूरिया ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। बाबा मंदिर को पूर्णत: बंद करने से राजस्व का नुकसान होगा।

जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में गंगा घाट सहित अजगैवीनाथ मंदिर को सील कर दिया गया है। लगातार क्षेत्र में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। कोविड काल में कोई भी श्रद्धालु गंगा स्नान और जल नहीं भरेंगे। साथ ही अजगैवीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी बंद रहेगी। यहां से पैदल और वाहन मार्ग से देवघर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। एक-दो दिनों तक रोको टोको अभियान चलाए जाने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। - अभिनव कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, सुल्तानगंज

chat bot
आपका साथी