सावन 2021: नक्षत्र और योग बना रहा खास, चारों सोमवारी है विशेष फलदायी, बाबा भोलेनाथ सबकी करेंगे मनोकामना पूर्ण

सावन 2021 इस बार सावन विशेष फलदायी है। चारों सोमवारी विशेष फलदायी है। कोरोना की कमती रफ्तार से शिवभक्त उत्साहित पूजा आराधना की तैयारी। बाबा भोलेनाथ सबकी भरेंगे झोली। बाबा भोलेनाथ का पवित्र महिना शिवभक्तों के लिए महत्‍वपूर्ण है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 08:22 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 08:22 AM (IST)
सावन 2021: नक्षत्र और योग बना रहा खास, चारों सोमवारी है विशेष फलदायी, बाबा भोलेनाथ सबकी करेंगे मनोकामना पूर्ण
हिंदू धर्म में सावन और शिव का विशेष महत्‍व है।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। सावन 2021: ग्रह और योग सावन मास को इस बार खास बना रहा है। बाबा भोलेनाथ का पवित्र महिना शिवभक्तों की झोली भरेगा। सावन का पावन  माह 25 जुलाई रविवार से शुरू हो रहा है। इस महीने जो भी भक्त सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आराधना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन में भगवान शिव पृथ्वी पर अपने भक्तों की बीच निवास करते हैं और उनकी समस्त कामनाओं की पूर्ति करते हैं। सावन मास में सोमवार का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। इस महीने में शिवभक्त सावन सोमवार का व्रत करते हैं। कम हो रहे कोरोना और नजदीक आ रहा सावन माह को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ता जा रहा है। शहर और आसपास के लोग शिव अराधना की तैयारी कर रहे हैं। हिंदू पंचाग के अनुसार आषाढ़ मास की गुरु पूर्णिमा के अगले दिन से सावन महीने की शुरुआत होती है।

इस बार चार सोमवार

बूढ़ानाथ मंदिर के पंडित भवेश मिश्रा कहते हैं कि 29 दिनों के सावन मास में चार सोमवार पड़ रहा है। श्रवणा-घनिष्ठा नक्षत्र और द्विपुष्कर योग में सावन के पवित्र मास की शुरुआत हो रही है। इसलिए इस बार सावन मास में सच्चे मन से की गई भक्ति का पूरा फल मिलेगा और स्थायी रुप से शिव की कृपा बनी रहेगी।

25 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। इस बार चार सोमवारी है। चारों सोमवारी का काफी महत्‍व है। योग और नक्षत्र भी इस माह को काफी खास मना रहे हैं। हिंदू धर्म में इस माह का विशेष महत्‍व है। पंडितों के अनुसार भगवान शिव को सावन माह विशेष प्रिय है। इसलिए लोग सावन में शिव के साथ-साथ उनके परिवार की पूजा करते हैं। नंदी की भी पूजा होती है। 

पहला सावन सोमवार-26 जुलाई 2021

दूसरा सावन सोमवार- 2 अगस्त 2021

तीसरा सावन सोमवार- 9 अगस्त 2021

चौथा सावन सोमवार- 16 अगस्त 2021

chat bot
आपका साथी