सहरसा पंचायत चुनाव 2021 परिणाम : सिमरीबख्तियारपुर से नेहा, रेणु व गजाला बनीं जिप सदस्य, रोचक है चुनाव जीतने की कहानी

सहरसा पंचायत चुनाव 2021 परिणाम सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव के दौरान परिवर्तन की बयार चली। हालांकि क्षेत्र संख्या चार से दूसरी बार कुमारी नेहा निर्वाचित हुई हैं। कई मुकाबले काफी रोचक रहे। इसके बाद यहां के परिणाम निकले हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 06:21 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:21 PM (IST)
सहरसा पंचायत चुनाव 2021 परिणाम : सिमरीबख्तियारपुर से नेहा, रेणु व गजाला बनीं जिप सदस्य, रोचक है चुनाव जीतने की कहानी
सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड का चुनाव परिणाम चौंकाने वाले हैं।

संवाद सूत्र, सहरसा। आठवें चरण में सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड में संपन्न पंचायत चुनाव में भी परिवर्तन की बयार चली। परंतु जिला परिषद क्षेत्र संख्या चार से कांटे की टक्कर के बीच नेहा कुमारी अपनी सीट बचाने में कामयाब रही। अबतक जिला परिषद के घोषित 14 परिणाम में कहरा के धीरेंद्र यादव के बाद नेहा कुमारी दूसरी जिला पार्षद है जो दूसरी बार जीतकर आई है।

जिला परिषद क्षेत्र संख्या तीन से रानी कुमारी के जबरदस्त मुकाबले के बीच महज 61 मतों से पराजित कर रेणु देवी जिला पार्षद बनी। रेणु कुमारी को 7277 और रानी कुमारी को 7216 मत प्राप्त हुआ। क्षेत्र संख्या चार से निर्वतमान जिला पार्षद नेहा कुमारी ने मंजू देवी-2 को 165 मत से पराजित कर अपनी सीट कायम रखी। नेहा कुमारी को 5577 और मंजू देवी को 5402 मत प्राप्त हुआ।इसी प्रकार क्षेत्र संख्या पांच से गजाला रूबाब परवीन ने नाथिया देवी को पराजित किया। गजाला रूबाब परवीन को 3452 और नाथिया देवी को 3203 मत प्राप्त हुआ।

जिला परिषद क्षेत्र संख्या तीन की प्रत्याशी आफसीन प्रवीण को 3563, कला देवी को 1995, गीता देवी को 4163, चंद्रकला देवी को 3374, नूतन देवी को 4141, पानमणी देवी को 1393, विभा देवी को 6010, सरिता देवी को 1033, सोनी राय को 853 और हमीदा खातून को 2964 मत प्राप्त हुआ। क्षेत्र संख्या चार की प्रत्याशी बीबी आबदा को 1338, चमचम देवी को 1572, मंजू देवी -1 को 4592, रधिया देवी को को 998, रिया देवी को 1249, बीबी रेहाना को 3258, रोजा प्रवीण को 1430, शशिमाला देवी को 5229, संगम देवी को 574, साहिना खातून को 3919, सरोज देवी को 2001, सहनाज खातून को 1020, समदना खातून को 1968, सोनी कुमारी को 1598 और स्वीटी कुमारी को 4539 मत प्राप्त हुआ। क्षेत्र संख्या पांच की प्रत्याशी किरण कुमारी को 2212,जीनत प्रवीण को 1064, नीलम भगत को 905, प्रियंका कुमारी को 2652, प्रीति देवी को 483, मीरा देवी को 2998, ललिता रंजन को 2988, शांति देवी को 1071, संजू कुमारी को 711 और समीना तलत को 1449 मत प्राप्त हुआ।

chat bot
आपका साथी