Saharsa Crime: जमीन विवाद में देर शाम धमसैना में युवक को मारी गोली, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

सहरसा में जमीन विवाद में युवक को गोली मार दी। गोली गर्दन में लगी है। जख्मी की हालत गंभीर बताई जाती हैं। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जाता है। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार हो रहा है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 09:11 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 09:11 PM (IST)
Saharsa Crime: जमीन विवाद में देर शाम धमसैना में युवक को मारी गोली, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
सहरसा में जमीन विवाद में युवक को गोली मार दी।

संवाद सूत्र, सहरसा। जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के धम्सेना मे युवक मंजय कुमार यादव को गोली मारी। गोली से जख्मी युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली गर्दन में लगी है। जख्मी की हालत गंभीर बताई जाती हैं। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जाता है। जमीनी विवाद में 27 वर्षीय जख्मी युवक मंजे य धामसेना निवासी कमलेश्वरी यादव का पुत्र बताया जाता है। घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जखमी युवक ने गांव के ही पंकज कुमार पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना देर शाम की है।

तरह तरह की हो रही चर्चा

सौर बाजार थाना क्षेत्र के धम्सेना मे युवक मंजय कुमार यादव को गोली मारने को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोग जमीन विवाद में गोली मारने की बात कह रहे हैं लेकिन कुछ लोग पुरानी दुश्मनी की भी बात कर रहे हैं। वहीं, पुलिस अधिकारियों की माने तो घटना की जांच चल रही है। जांच के बाद ही कुछ भी कहा जा सकता है।

युवक की हालत गंभीर

गोली लगने के बाद मंजय की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि घटना के बाद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद इलाज शुरू हो सका। लेकिन, अभी भी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।  

chat bot
आपका साथी