पश्चिम बंगाल में RSS और BJP कार्यकर्ताओं की हत्‍या, विरोध में भागलपुर के भाजपा नेताओं ने किया उपवास

पश्चिम बंगाल में RSS और BJP कार्यकर्ताओं की हत्‍या के विरोध में स्‍थानीय स्‍तर पर कापी विरोध हुआ। भागलपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपवास किया। मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की। वहां राष्‍ट्रपति शासन लगाने की मांग केंद्र सरकार से की गई।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 10:00 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 10:00 AM (IST)
पश्चिम बंगाल में RSS और BJP कार्यकर्ताओं की हत्‍या, विरोध में भागलपुर के भाजपा नेताओं ने किया उपवास
धरना पर बैठे भागलपुर में भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय।

जागरण संवाददाता भागलपुर। पश्चिम बंगाल में आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही गुंडागर्दी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता ने गुरुवार को अपने अपने आवास पर उपवास कर धरना दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि चुनाव के नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जिस तरह हिंसा का तांडव शुरू किया है, वो बेहद खौफनाक और शर्मनाक है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा, दफ्तर में घुसकर आगजनी,  हत्या लोकतंत्र में यकीन रखने वाले कार्यकर्ताओं की फितरत नहीं हो सकती। सबसे डरावना है प्रशासन का निकम्मापन और ममता बनर्जी की चुप्पी।

तृणमूल कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने भी पश्चिम बंगाल की जनता का दिल जीता है। इसी का नतीजा है कि हम तीन सीटों से 77 सीटों तक पहुंचे हैं और 37 फीसद वोट शेयर किए हैं। टीएमसी की गुंडागर्दी भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त करने वाली नहीं है। पश्चिम बंगाल के बीजेपी कार्यकर्ता अकेले नहीं है। पूरी पार्टी उनके साथ है और उनकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेगी। दीदी गुंडागर्दी को संरक्षण देना बंद करें। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद जिस तरीके से रोहिंग्या, बंगलादेशी घुसपैठिये तथा तृणमूल कांग्रेस के आतंकवादियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं का दिन-दहाड़े हत्या किया है तथा महिलाओं एवं लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म करने के बाद हत्या कर पश्चिम बंगाल को अफगानिस्तान एवं सीरिया बनाने का काम किया है।

अपने अपने आवास पर धरना देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, पवन मिश्रा, विपुल सिंह, विजय कुशवाहा, श्यामल किशोर मिश्रा, रोशन सिंह, जिला महामंत्री देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, मुरारी पासवान, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला मंत्री प्रणब दास, मनीष दास, उमाशंकर, जिला प्रवक्ता पृथ्वीराज, राजेश टंडन, कुमार श्रवण, विकास कर्ण, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू, सुमन भारती, प्राणिक बाजपेयी, सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा समेत कई कार्यकर्ता थे।

chat bot
आपका साथी