Road Accident- लखीसराय में ट्रक ने पांच को रौंदा, एक की मौत

Road Accident- मामला बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र का है जहां मिनी ट्रक की ने पांच लोगों को रौंद दिया। इनमें से एक की मौत हो गई है। अन्य घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 04:46 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 04:46 PM (IST)
Road Accident- लखीसराय में ट्रक ने पांच को रौंदा, एक की मौत
सड़क हादसे में एक की मौत हो गई अन्य चार घायलों का चल रहा इलाज।

संवाद सूत्र, हलसी (लखीसराय) : Road Accident- हलसी थाना के समीप मंगलवार के शाम को एक अनियंत्रित मिनी ट्रक ने पांच लोगों को रौंद दिया। ट्रक की चपेट में आए सभी गंभीर रूप से जख्मी लोगों में द्रोपदी दौलती देवी उर्फ सुपति देवी की मौत हो गई है। घटना की देर शाम ही उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसकी पुष्टि हलसी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने की है।

शव को बुधवार का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को बंडोल के पुनीत मांझी की पत्नी दौलती देवी अपनी नतिनी मंजू देवी को ससुराल पहुंचाने प्रेमडीहा गांव जा रही थी। रास्ते में हलसी थाना के समीप लखीसराय-सिकन्दरा मुख्य सड़क पर लखीसराय की ओर तेज रफ्तार आ रहे मिनी ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया। दौलती देवी सहित पांच लोगों को जगबरदस्त ठोकर मारते हुए थाना के मुख्य गेट तोड़ते हुए थाना में घुस गया।

इसमें दौलती देवी, उसकी नतिनी मंजू देवी एवं नतिनी के दो वर्षीय पुत्र किशन कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डा. शंभु राय, कृषि विज्ञान केंद्र के चालक शशि प्रकाश बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय पुलिस एवं ग्रामीणों ने सभी जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी एवं सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया। वहां गंभीर रूप से सभी जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में दौलती देवी की मृत्यु हो गई।

हलसी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया। थानाध्यक्ष कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक ने कहा कि मृतक के आश्रित परिवार को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक दिया गया है। उधर उक्त मिनी ट्रक पुलिस के कब्जे में है।

chat bot
आपका साथी