Road Accident Munger: कार-आटो की टक्कर में आरा के सिपाही की मौत, संग्रामपुर थाना में पदस्थापित थे जवान

Road Accident Munger मुंगेर के संग्रामपुर थाना में पदस्थापित थे अमित कुमार तिवारी। असरंगज के कमराय गांव के पास हुआ हादसा स्वजनों को दी गई सूचना। आरा के रहने वाले थे सिपाही। घटना के बाद पुलिसकर्मियों और स्‍वजनों में शोक है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 03:47 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 03:47 PM (IST)
Road Accident Munger: कार-आटो की टक्कर में आरा के सिपाही की मौत, संग्रामपुर थाना में पदस्थापित थे जवान
मुंगेर में कार और आटो की हुई टक्कर।

संवाद सूत्र, असरगंज (मुंगेर)। Road Accident Munger: असरंगज थाना क्षेत्र के कमराय गांव के पास सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे आटो और कार की टक्कर में जवान (आरक्षी) की मौत हो गई। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित गोसाइपुर के रहने वाले आरक्षी अमित कुमार तिवारी वर्तमान में संग्रामपुर थाना में तैनात थे। वे निजी वाहन से किसी काम से जा रहे थे, इस बीच हादसा हो गया।

असरंगज पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा। पुलिस ने आरक्षी के स्वजनों को घटना की जानकारी दी है। असरगंज थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि आरक्षी संग्रामपुर में थाना में पदस्थापित थे। अपने इको स्पोर्ट वाहन से जा रहे थे कि सुबह में अंधरा होने के कारण आटो से सीधी टक्कर हो गई। घटना में आरक्षी की मौके पर मौत हो गई।

इधर, संग्रामपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि एक दिन का अवकाश लेकर अपने निजी वाहन से अमित कुमार तिवारी सोमवार की सुबह चार बजे संग्रामपुर से निकले थे। आरक्षी की मौत की खबर मिलते ही संग्रामपुर थाना में मातमी सन्नाटा पसर गया। थानाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों और जवानों ने श्रद्धांजलि दी।

45 मिनट में समाप्त हो गई जिंदगी

नेक दिल और हंसमुख स्वभाव वाले अमित कुमार तिवारी की जिंदगी लगभग 45 मिनट में समाप्त हो गई। सुबह चार बजे वाहन से संग्रामपुर से निकले थे। जहां पर हादसा हुआ है वहां की संग्रामपुर से दूरी लगभग 36 किमी है। 36 किमी का सफर तय करने में 45 मिनट का समय लगता है। इतने कम समय में वह काल के गाल में समा गए और दुनिया से चले गए। आरक्षी का वाहन का बड़ा शौक था। थाना पर ही वह खुद की बाइक और कार रखे हुए थे। इस घटना के बाद पुलिसकर्मी व स्‍वजनों में शोक ही लहर है। 

chat bot
आपका साथी