...सोहगवती का उजड़ गया सुहाग

खगडिय़ा के बाबू चकला गांव से सदर प्रखंड के उत्तरी भदास गांव जा रही बारात गाड़ी महेशखूंट थाना क्षेत्र के रोहरी और सपहा के पास पलट गई। दुर्घटना बीते रविवार की देर रात रात घटी। इस घटना में सोहागवति का पति चंदन की मौत हो गई।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 03:28 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 03:28 PM (IST)
...सोहगवती का उजड़ गया सुहाग
सड़क हादसे में गई चंदन की जान, भांजा की शादी में जा रहे थे बारात।

जागरण संवाददाता, खगडिय़ा। परबत्ता पंचायत की करना गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घरों में चूल्हें नहीं जले हैं। बीती रात एनएच-31 पर महेशखूंट थाना क्षेत्र के रोहरी-सपहा के बीच एक बारात गाड़ी पलटने से करना के चंदन सिंह की मौत हो गई। चंदन सिंह पसराहा थाना क्षेत्र के बाबू चकला गांव से भांजा की शादी में शामिल होने खगडिय़ा के भदास  कार से निकले थे। लेकिन, कार दुर्घटना ग्रस्त हो गया और चंदन की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल खगडिय़ा में हो गई। चंदन कुमार बाबू चकला निवासी अपने भांजा धीरेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू की शादी नहीं देख सके। हालांकि बिट्टू की शादी संपन्न हो चुकी है। शादी के समय भी आशंका और गम का साया साथ-साथ था।

चंदन की पत्नी सोहागवती देवी का सुहाग मिट गया है। चंदन अपने पीछे तीन पुत्र ङ्क्षप्रस कुमार, प्रशांत कुमार और सुशांत कुमार को छोड़ गए हैं।  उनके पुत्र प्रशांत कुमार सरकारी नौकरी में हैं। इधर, पति की मौत की सूचना बाद सोहागवती की  हालत बिगड़ गई है। वह रह-रहकर बेहोश हो जाती है। वह कहती हैं-  वे तो शिवभक्त थे, कैसे मेरा सुहाग ईश्वर ने छीन लिया। मृतक की मां  आत्मा देवी के करुण कंद्रन से हर किसी की आंखों से आंसू बहने लगता है। घटना बाद  पंचायत की मुखिया सुनीता देवी के प्रतिनिधि मुकेश कुमार समेत कई लोग ढाढस बांधने पहुंचे।

बारात गाड़ी पलटी, एक की मौत, तीन घायल

खगडिय़ा के पसराहा थाना क्षेत्र के बाबू चकला गांव से सदर प्रखंड के उत्तरी भदास गांव जा रही बारात गाड़ी महेशखूंट थाना क्षेत्र के रोहरी और सपहा के पास पलट गई। दुर्घटना बीते रविवार की देर रात रात घटी। एनएच-31 पर घटी इस दुर्घटना में ऑल्टो (कार) पर सवार सभी चार बारात घायल हो गए। ऑल्टो के पीछे दूसरी बारात गाड़ी में सवार लोगों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान परबत्ता के करना गांव निवासी चंदन कुमार उर्फ चंदन सिंह (40) की मौत हो गई। जबकि घायलों में शत्रुघ्न सिंह (गोगरी प्रखंड), सुधीर सिंह (बाबू चकला) व अनिरुद्ध सिंह (तेलिहार) को प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया गया। अनिरुद्ध सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरी बारात गाड़ी पर सवार करना गांव के हीरा सिंह ने बताया कि रोहरी और सपहा के बीच ऑल्टो पलटने से यह हादसा हुआ। करना के चंदन सिंह की मौत की पुष्टि परबत्ता पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने की है। महेशखूंट थानाध्यक्ष ने बताया कि जब तक पुलिस पहुंची, तब तक घायलों को लेकर दूसरी बारात गाड़ी पर सवार लोग  सदर अस्पताल जा चुके थे। ऑल्टो का जब्त कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी