Road accident Khagadia and Munger : चालक सहित तीन की मौत, आधे दर्जन घायल, विरोध में सड़कों पर उतरे लोग
Road accident Khagadia and Munger खगडि़या में बुधवार की सुबह और मुंगेर में मंगलवार की रात भीषण रोड हादसा हुआ। इस हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
जागरण संवाददाता, खगडि़या/मुंगेर। Road accident Khagadia and Munger : खगडि़या और मुंगेर में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों के मौत हो जाने की सूचना है। इस हादसे में आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए। घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
सड़क हादसा में दो की मौत, पांच घायल
खगडि़या एनएच 31 के रोहरी ढाला के निकट बुधवार की सुबह सड़क पर खड़े एक टेंपो में ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। इसमें टेंपो पर सवार दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 5 यात्री घायल है। ट्रैक्टर चालक नशे में था। मृतकों में 40 वर्षीय अनिल दास, महदा, महेशखूंट व 32 वर्षीय चंदन साह, बाबू बगीचा, बन्नी महेशखूंट शामिल है। घायलों में टेंपो चालक महदा के मंटून पासवान व बाबू बगीचा के संजीत मंडल, अनंत कुमार साह, दीपक पटवा, बौआ पटवा शामिल है। घटना बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। इससे एनएच 31 के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। महेशखूंट थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर चालाक नशे में था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। टेंपो व ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है। घटना बाद महादा व बाबू बगीचा में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अधिकारी जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं।
सड़क दुर्घटना में चालक की मौत
मुंगेर के धरहरा जमालपुर मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। दुर्घटना मंगलवार की रात नौ बजे के करीब घटी। जब आदलपुर चौक के समीप दशरथपुर की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। दुर्घटना में चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चालक की पहचान जगदीशपुर गांव निवासी महरगी मांझी के पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में की गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की सहायता से ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। धरहरा थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेक्टर चालक अखिलेश अपनी बहन के यहां धान पहुचाने दशरथी गया था। जहां से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। प्रथम दृष्टया ये प्रतीत हो रहा है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में गिरा। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।