Road accident Banka: बाइक के धक्‍के से बालक की मौत, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन

Road accident Banka बांका के शंभूगंज में बाइक की ठोकर से बालक की मौत हो गई। लोगों ने बाइक को अपने कब्‍जे में ले लिया है। घटना की जानकारी पर काफी लोग वहां पहुंचे। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 07:30 PM (IST)
Road accident Banka: बाइक के धक्‍के से बालक की मौत, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
Road accident Banka: बांका में सड़क जाम करते लोग।

जागरण संवाददाता, बांका। Road accident Banka: शंभूगंज के इंग्लिशमोड़ मुख्य मार्ग पर जोगनी गांव के समीप बाइक की ठोकर से एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जहां इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। मृतक बालक महथुडीह गांव के मु मुख्तार का 10 वर्षीय पुत्र मु अल्ताफ था। इधर बालक की मौत की खबर सुन ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क पर उतर गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। टायर जलाकर आगजनी की। काफी देर तक विरोध प्रदर्शन भी किया। सूचना पर थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद पुलिस बल के साथ जाम हटाने पहुंचे, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों के सामने पुलिस भी लाचार दिखे।

जानकारी के अनुसार शनिवार को मु मुख्तार जोगनी बहियार में अपने खेतों में काम कर रहे थे। वहीं मुख्तार का पुत्र मु अल्ताफ अपने पिता के लिए नाश्ते का पोटली लेकर घर से बहियार के लिए निकले। जोगनी मोड़ के समीप सड़क पार करने के दौरान असरगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक चालक ने बालक को धक्का मार दिया। जिससे बालक बीच सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने पहले तो बाइक को कब्जे में लिया और जख्मी बालक को इलाज के लिए बाजार के निजी क्लिनिक में लाया। जहां इलाज के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया। इधर बाइक चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बाइक को जब्त कर वाहन मालिक की खोजबीन शुरू कर दी है।

लगातार हो रहीं सड़क दुर्घटनाएं

बांका में प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इस दुर्घटनाओं में लोग मारे जा रहे हैं। घटना को लेकर लोगों में रोष है। बताया जा रहा है कि वाहन चलाने के दौरान चालक अनियंत्रित रहते हैं। काफी तेजी से वाहन चालते हैं। साथ ही कई चालक शराब की नशे में वाहन को चलाया करते हैं, जबकि बिहार में शराबबंदी है। नशे में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाएं ज्‍यादा होती है।

chat bot
आपका साथी