राजद का पोस्टर वार शुरू, लक्ष्य हमारा बिहार की जय है..., वर्चुअल संवाद कर कार्यकर्ताओं को कर रहे गोलबंद

राजद में बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए भागलपुर में कई जगहों पर पोस्‍टर लगाए गए हैं। लक्ष्य हमारा बिहार की जय है...

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 12:52 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 12:52 PM (IST)
राजद का पोस्टर वार शुरू, लक्ष्य हमारा बिहार की जय है..., वर्चुअल संवाद कर कार्यकर्ताओं को कर रहे गोलबंद
राजद का पोस्टर वार शुरू, लक्ष्य हमारा बिहार की जय है..., वर्चुअल संवाद कर कार्यकर्ताओं को कर रहे गोलबंद

भागलपुर, जेएनएन। जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारी राजद ने शुरू कर दी है। हर दिन किसी न किसी प्रखंड में वर्चुअल संवाद के कार्यकर्ताओं को गोलबंद किया जा रहा है। इस बार राजद ने चुनाव को लेकर तरह का कोई चूक नहीं करने के मूड में नहीं है। हरेक विधानसभा में कार्यकर्ताओं को टास्क दिया गया है। पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। आम लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। इस क्रम में रविवार से पोस्टर वार भी शुरू हो गया है। राजद की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तस्वीर लगी बैनर पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पोस्टर एक पोस्टर में लिखा है बिहार का उत्थान हो, हर चेहरे पर मुस्कान हो... ।

जबकि दूसरे बैनर में यही है मौका, यही है समय, लक्ष्य हमारा बिहार की जय... के स्लोगन से लोगों को आकर्षित और जागरूक किया जा रहा है। इस पोस्टर को लोग एक बार रुककर जरूर देख रहे हैं। जिले के पंचायत प्रखंड और मुख्यालय स्तर पर बैनर पोस्टर की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव को दी गई है। बैनर पोस्टर लगाने का काम शुरू हो गया है। अभी और नए स्लोगन के साथ बैनर बन रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर सभी काम हो रहा है। जिला महासचिव अमर यादव सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष को लगाया गया है। राजद कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क कर रहे हैं। अभी तक जिले में सौ से ज्यादा बूथ कमेटी बनाया गया है। शहर से सुदूर इलाकों तक लोगों को राजद परिवार से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

जिले में राजद के दो विधायक हैं

भागलपुर जिले में राजद के दो विधायक हैं। पीरपैंती से राम विलास पासवान और बिहपुर में वर्षा रानी इनके विधायक हैं। वर्षा रानी पूर्व सांसद बुलो मंडल की पत्‍नी है। भागलपुर लोकसभा सीट पर इस बार जदयू ने यहां सफलता प्राप्‍त की थी। जदयू के अजय मंडल ने राजद के निवर्तमान सांसद बुलो मंडल को हराया था।

chat bot
आपका साथी