RJD Supremo Lalu Prasad Birthday: गरीब-असहायों ने लंबी उम्र की कामना की, कार्यकर्ताओं ने दिया यह तोहफा

RJD supremo Lalu Prasad birthday राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 74 वां जन्मदिन भागलपुर में मनाया गया। सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के रूप में इसका आयोजन हुआ। लालू रसोई में लोगों को भरपेट भोजन कराया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्‍हें दीघायु होने की कामना की।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 09:09 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 09:09 PM (IST)
RJD Supremo Lalu Prasad Birthday: गरीब-असहायों ने लंबी उम्र की कामना की, कार्यकर्ताओं ने दिया यह तोहफा
राजद सुप्रीमो के 74वें जन्मदिन पर लालू रसोई का आयोजन किया गया।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। RJD supremo Lalu Prasad birthday: गरीबों के मसीहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 74 वां जन्मदिन सामाजिक न्याय और सद्भावना  दिवस के रूप में मनाया गया। जिला राजद परिवार की ओर से लालू रसोई का आयोजन किया गया। इस दौरान गरीब और असहाय को भरपेट भोजन कराया गया भोजन करने के बाद गरीबों ने लालू प्रसाद के स्वस्थ होने की मंगलकामना की। जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव और उपाध्यक्ष अनिकेत यादव ने पहले लालू प्रसाद की तस्वीर पर केक खिलाकर बधाई दी। इसके बाद गरीबों को भोजन कराया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लालू यादव दबे कुचले का नेता हैं। समाज के सभी वर्ग को साथ लेकर चलते हैं। उपाध्यक्ष ने कहा कि सबौर इलाकों में दो सौ गरीबों को भोजन कराया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी वर्ग समुदाय को साथ लेकर चलने का काम किया हैं।

दूसरी और प्रदेश सचिव डॉ. तिरुपतिनाथ यादव ने भी गरीबों को भोजन कराया। साहिबगंज सहित कई मोहल्लों में 500 लोगों को भोजन का पैकेट दिया गया। शहर के मौलाना चक , साहिबगंज हरिजनटोला, परबत्ती हरिजनटोला सहित कई जगहों पर गरीबों के बीच भोजन  बांटे गए। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया।  प्रदेश सचिव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जी गरीबों और असहाय के नेता हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर राजद अध्यक्ष मो शहाबुद्दीन, मिथुन कुमार , राजेश कुमार, मु. शाहिद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिला प्रधान सचिव विश्वजीत कुशवाहा ने लालू रसोई में गरीबों को भोजन कराया। जिला महासचिव अमर यादव ने जंक्शन परिसर में निसहाय और गरीबों को भोजन कराकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी।

गरीबों के रहनुमा हैं लालू प्रसाद 

नाथनगर के राजद विधायक अली अशरफ सिद्दीकी ने कहा कि राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद गरीबों के सच्चे रहनुमा हैं। सभी वर्ग को एक साथ लेकर चलते हैं। विधायक के नेतृत्व में लालू प्रसाद के 74वें जन्मदिन पर  सबौर प्रखंड के पुरैनी बाजार, इब्राहिमपुर और नाथनगर के भतौड़िया में गरीब असहायों को भोजन कराया गया। इस दौरान कई कार्यकर्ता थे।

सामाजिक न्याय सद्भावना दिवस

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के 74वें जन्मदिन को  "सामाजिक न्याय सद्भावना दिवस" के रूप में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए समाज के गरीब, कमजोर वर्ग के लोगों के बीच केक काटकर मनाया। प्रदेश प्रवक्‍ता ने कहा कि राज्यभर में अनेक प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। गरीब, कमजोर वर्ग के लोगों को भोजन कराया गया है। मिठाई, फल व वस्त्र बांटे। विभिन्न धार्मिक स्‍थलों में पूजा अर्चना की गई है। उनके लंबी उम्र की कामना की गई है। पार्टी सुप्रीमो के जन्मदिन पर युवा राजद ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में गरीबों के अधिकार के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया हैं। इस अवसर पर खरीक प्रखंड युवा राजद के अध्यक्ष आशुतोष कुमार, रंजीत चंद्रवंशी, अरुण यादव, रोहन चंद्रवंशी, गुड्डू कुमार, मृत्‍युंजय कुमार, रंजन कुमार, पिंटू कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी