जातिगत जनगणना के समर्थन में भागलपुर में सड़क पर उतरा राजद, जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र

जातिगत जनगणना को लेकर भागलपुर में राजद ने प्रदर्शन किया। युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने प्रदर्शन में शामिल लोगों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर अरोप लगाते हुए कहा कि वह नहीं चाहती की जाति जनगणना हो।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 11:11 AM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 11:11 AM (IST)
जातिगत जनगणना के समर्थन में भागलपुर में सड़क पर उतरा राजद, जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
जातिगत जनगणना को लेकर भागलपुर में राजद ने प्रदर्शन किया।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर द्वारा शनिवार को जाति जनगणना, आरक्षण में बैकलाग व्यवस्था एवं मंडल कमीशन की सभी अनुशंसा लागू करने की मांग करते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। स्टेशन चौक पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हुजूम पहुंचा। युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने प्रदर्शन में शामिल लोगों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

- स्टेशन चौक से कचहरी चौक तक सड़क पर हुआ प्रदर्शन

- जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

स्टेशन चौक से नारेबाजी करते हुए राजद कार्यकर्ता मुख्य बाजार, वेरायटी चौक, घंटाघर चौक, बड़ी पोस्ट आफिस होते हुए कचहरी चौक पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक विशाल जनसंख्या वाला देश है। जाति जनगणना की मांग को लेकर वे लोग लगातार आंदोलन करेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर अरोप लगाते हुए कहा कि वह नहीं चाहती की जाति जनगणना हो। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा ने किया।

सभा के बाद राजद के नाथनगर विधायक अली अशरफ सिद्दकी, जिला प्रभारी ई. अशोक यादव, जिलाध्यक्ष समेत अन्य ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व विधायक राम विलास पासवान, फलिनदर चौधरी, अरविंद यादव, प्रदेश सचिव राबिया खातून, मु. शमीम, मु. उस्मान, नरेश प्रसाद यादव, सोनाली सिंह, डा. आनंद आजाद, साधो यादव, गौतम बनर्जी, जनार्दन आजद, विवेकानंद यादव, अमर यादव, शिव साह आदि मौजूद थे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मणजीत ठाकुर ने दी।

राजद ने नवगछिया में भी किया प्रदर्शन

संसू, नवगछिया : जातीय जनगणना की मांग को लेकर राजद ने अनुमंडल कार्यलय नवगछिया में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष अलख निरजंन पासवान कर रहे थे। संचालन जिला प्रधान महसचिव संजय मंडल कर रहे थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार जनगणना कराने में पीछे हट रही है। आरक्षण में बैकलॉग व्यवस्था को लागू नहीं करना चाहती है। मंडल कमीशन को भी नजरअंदाज कर रही है। मांग पत्र अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार को सौंप दिया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव वह भागलपुर, नवगछिया जिला राजद के पर्यवेक्षक अशोक कुमार चंद्रवंशी भी मौजूद थे वही उनके साथ पूर्व सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, सरोज यादव, नवगछिया नगर अध्यक्ष तनवीर अहमद, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे, मजदूर सेल के जिलाध्यक्ष गौरी शंकर यादव, नरेश यादव इत्यादि मौजूद थे  

chat bot
आपका साथी