रहमतउद्दीन बने जिलाध्यक्ष, पंकज को महासचिव की जिम्मेदारी

इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजद ने युवा मोर्चा को मजबूत करने की कवायद शुरू की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 09:49 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 01:03 AM (IST)
रहमतउद्दीन बने जिलाध्यक्ष, पंकज को महासचिव की जिम्मेदारी
रहमतउद्दीन बने जिलाध्यक्ष, पंकज को महासचिव की जिम्मेदारी

भागलपुर। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजद ने युवा मोर्चा को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। युवा राजद के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। इसमें भागलपुर जिला का युवा राजद अध्यक्ष की जिम्मेदारी रहमतउद्दीन अंसारी को दी गई है। वहीं, विपिन पासवान को जिला युवा का प्रधान महासचिव, प्रवीण कुमार यादव को महानगर अध्यक्ष और पंकज वर्मा को प्रधान महासचिव बनाया गया है। अरुण फिर बने युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता

भागलपुर। युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मु. कारी सोहैब ने युवा नेता अरुण कुमार यादव को युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मनोनीत किया। पार्टी ने एक बार फिर अरुण के कार्यो को देखते हुए भरोसा जताया है और पाचवीं बार यह मौका दिया है। मनोनयन पर अरुण ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल व युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मु. कारी सोहैब के प्रति आभार व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी