अब प्रधानमंत्री से है हमारी लड़ाई

कहलगाव के गागुली पार्क में निषाद विकास संघ द्वारा आरक्षण, अधिकार एवं अन्य समस्याओं को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 12:47 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 12:47 PM (IST)
अब प्रधानमंत्री से है हमारी लड़ाई
अब प्रधानमंत्री से है हमारी लड़ाई

भागलपुर। कहलगाव के गागुली पार्क में निषाद विकास संघ द्वारा आरक्षण, अधिकार एवं अन्य समस्याओं को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया। सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि अब हमारी लड़ाई प्रधानमंत्री से है। समाज को मान सम्मान और आरक्षण दिलाना है। बंगाल, उड़ीसा, दिल्ली आदि राज्यों में जब निषाद समाज को आरक्षण है तो यहां भेदभाव क्यों? 1950 में जब संविधान बना था, उसी में आरक्षण देने की बात थी। बन्दूक के सहारे आवाज नहीं दबा सकते। 2019 तक आरक्षण नहीं दिया तो अपनी ताकत का एहसास करा देंगे। चार नवम्बर को पटना में गाधी मैदान में रैली कर अपनी ताकत दिखानी है। वोट बैंक की राजनीति हो रही है। 14 प्रतिशत निषाद हैं। समूह बन सकता है। बेहतर जिंदगी के लिए लड़ना होगा। बच्चों को शिक्षित और योग्य बनाएं। चार नवम्बर को पार्टी की घोषणा की जाएगी। 40 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगे। आप पसीना बहाईए हम आपको अधिकार दिलाएंगे। सभा की अध्यक्षता संजीत सुमन ने की। सभा को पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार सिंह, कैलाश सहनी, दशरथ सहनी आदि ने सम्बोधित किया।

chat bot
आपका साथी