Republic Day 2021: BAU में शान से फहरा तिरंगा, बोले कुलपति - अपने उद्देश्‍य से सफल है विश्‍वविद्यालय

Republic Day 2021 भागलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह की धूम रही। बिहार कृषि विश्‍वविद्यालय में नवनियुक्‍त कुलपति प्रो डॉ आरके सुहाने ने झंडा फहराया। इसके अलावा सबौर इलाके में कई स्‍थानों पर ध्‍वजारोहण हुआ। सुरक्षा के भी पुख्‍ता इंतजाम थे।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 06:20 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 06:20 PM (IST)
Republic Day 2021: BAU में शान से फहरा तिरंगा, बोले कुलपति - अपने उद्देश्‍य से सफल है विश्‍वविद्यालय
बिहार कृषि विद्यालय सबौर में ध्‍वजारोहण करते कुलपति डॉ आरके सुहाने।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस के अवसर पर भागलपुर के सबौर इलाके में सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU) में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। यहां इस बार पहली बार नवनियुक्‍त कुलपति ने तिरंगा झंडा फहराया।  झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बीएयू के कुलपति प्रो डॉ आरके सुहाने ने कहा कि विवि हमेशा अपने उद्देश्‍य से सफल रहा है। आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। यह विवि से छात्रों और किसानों के लिए समर्पित है। उन्‍होंने आगामी कार्य की रुपरेखा भी रखी। उन्‍होंने कहा कि इस विवि की पहचान पूरे देश में है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अलावा कर्मचारी और छात्र उपस्थित थे। साथ ही इनके स्‍वजन भी वहां आए थे। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र सबौर में केवीके इंचार्ज डॉ विनोद कुमार ने तिरंगा फहराया।

सबौर प्रखंड मुख्यालय में उप प्रमुख बहूरन मंडल, बाल विकास परियोजना में सीडीपीओ रश्मि रमन, सबौर  थाने में थानेध्‍यक्ष सुनील कुमार झा, जीरोमाइल थाने में राज रतन, चकबंदी ने सीओ विक्रम भास्कर, बीआरसी में बीईओ संगीता कुमारी ने तिरंगा फहराया। विभिन्‍न पंचायतों में मुखिया ने झंडा फहराया। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराया गया। विभिन्‍न राजनीतिक पार्टी कार्यालयों में भी झंडा फहराया गया।

स्कूलों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपस्थिति कम रही

सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में शीतलहर और कोरोना के कारण गणतंत्र दिवस पर उपस्थिति कम रही। इस बार स्‍कूलों से बच्‍चों की रैली नहीं निकाली गई है।

बंद रही मांस की दुकानें

गणतंत्र दिवस पर कहीं भी मांस मछली की दुकानें नहीं खुली थी। कोरोना वायरस को लेकर गणतंत्र दिवस समारोह में ज्यादा भीड़ भाड़ भी नहीं रही। मौसम का इस बार काफी बढि़या साथ मिला। आज धूप खिला था। ठंड का असर कम था। कोहरा, धूंध और बादल नहीं थे।

chat bot
आपका साथी