Republic Day 2021: भागलपुर की इस छात्रा ने विजय पथ से राष्‍ट्र को किया सलाम, हौसला देती है इनकी कहानी

Republic Day 2021 भागलपुर नवगछिया के बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज की छात्रा आर्या कश्यप को गणतंत्र दिवस समारोह में दिल्‍ली के विजय पथ में शामिल होने का अवसर मिला। यह उनके और जिलेवासियों के लिए गौरव का क्षण है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 07:18 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 07:18 PM (IST)
Republic Day 2021:  भागलपुर की इस छात्रा ने विजय पथ से राष्‍ट्र को किया सलाम, हौसला देती है इनकी कहानी
भागलपुर नवगछिया की आर्या कश्यप,‍ जिन्‍होंने बढ़ाया प्रदेश का गौरव।

भागलपुर [ललन राय]। नवगछिया की आर्या कश्यप ने आज भागलपुर सहित अपने प्रदेश का नाम रोशन किया। वह बनारसी लाल सराफ कॉमर्स कॉलेज नवगछिया की छात्रा है। आर्या को 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्‍ली बुलाया गया। उन्‍हें विजयपथ पर आयोजित परेड में शामिल होने का अवसर मिला। यह उपलब्धि उनको एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) ने दिलाई है। परेड में शामिल होने के बाद आर्या ने बताया कि इस अवसर कभी भूलाया नहीं जा सकता। यह उनके लिए गौरव भरा क्षण था। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के मुख्‍य समारोह में शामिल होना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। आर्या ने दिल्‍ली के विजय पथ से देश को सलामी दी। राष्‍ट्रीय ध्‍वज को सलाम किया।

आर्या की इस उपलब्धि ने नव‍गछिया सहित भागलपुर व बिहार के लोग खुश हैं। बनारसी लाल सराफ कॉमर्स कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों ने काफी हर्ष जाहिर करते हुए उन्‍हें बधाई दी। अंतर्राष्ट्रीय फाइटर जेम्स ने बताया कि जिस तरह से आर्या काश्यप ने अपने नाम के साथ नवगछिया का मान बढ़ाया है, यह काफी हर्ष की बात है। वे बधाई के पात्र हैं।

आर्या कश्यप ने बताया कि वे काफी मेहनत करने के बाद यहां तक पहुंचे हैं। उन्‍हें क्लासिक सॉग और परेड के लिए चुना गया। देश भर से चयनित सौ बालिकाओं के साथ परेड में हिस्सा लेने का मौका मिलने वे आर्या काफी खुश हैं।

आर्या की मां रेणु कुमारी हैं। आर्थिक उपार्जन के लिए उनकी मां अपने घर में दूसरे के बच्‍चों को ट्यूशन पढ़ाया करती थी। आर्या को उनके बड़े भाई विशाल कुमार का भी काफी सहयोग मिला है। आर्या और विशाल दोनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं। काफी संघर्ष भरी उनकी कहानी है। संसाधन नहीं होने के बावजूद भी वे पढ़ाई में बेहतर हैं। पढ़ाई के अलावा आर्या को कई अन्‍य विधाओं में महारथ हासिल है। आज उनकी इस उपलब्धि पर हर लोग खुश हैं।

chat bot
आपका साथी