भागलपुर में पेड़ों का रिप्लांटेशन शुरू, सैंडिस कंपाउंड के सुंदरीकारण के लिए अब नहीं काटे जाएंगे 20 पेड़

भागलपुर में पेड़ों का रिप्लांटेशन शुरू हो गया है। सैंडिस कंपाउंड के इंडोर हाल के पास अशोक के पेड़ों को वाकवे के किनारे लगाया जा रहा है। वहीं इससे पहले सुंदरीकरण को लेकर भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 66 में से 46 छायादार पुराने पेड़ों की बलि चढ़ा दी।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:46 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:46 AM (IST)
भागलपुर में पेड़ों का रिप्लांटेशन शुरू, सैंडिस कंपाउंड के सुंदरीकारण के लिए अब नहीं काटे जाएंगे 20 पेड़
भागलपुर में पेड़ों का रिप्लांटेशन शुरू हो गया है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। सैंडिस कंपाउंड के सुंदरीकरण व स्वीङ्क्षमग पुल निर्माण को लेकर भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 66 में से 46 छायादार पुराने पेड़ों की बलि चढ़ा दी। इसमें 20 पेड़ों को रिप्लांटेशन करना है। इसको लेकर पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इंडोर हाल के पास अशोक के पेड़ों को वाकवे के किनारे लगाया जा रहा है। काटे गए पेड़ों की कई टन लकडिय़ां वहां से हटाकर वन विभाग के कार्यालय में रखी जाएगी। लीपापोती कर अपनी खामियां छिपाने के लिए दो हजार पौधे लगाने का स्मार्ट सिटी में लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 500 पौधे अगस्त माह में लगाने का लक्ष्य रखा है।

इसमें से अधिकांश पौधे गार्डन के लिए लगाए जा रहे हैं, जिसमें फूल और शो प्लांट के पौधे अधिक हैं। नेहरू स्मारक, क्लीवलैंड स्मारक, ओपेन एअर थिएटर व वाकवे के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। अभी नेहरू स्मारक के गार्डन में पौधारोपण का कार्य शुरू हो गया है। इंडोर हाल के विस्तार के लिए एक दर्जन अशोक के पेड़ों को हटाकर वाकवे के किनारे लगाया गया है। इसमें तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। गड्ढे खोदने के बाद कीटनाशक दवा भी डाली जा रही है। इसके उपरांत पौधे लगाए जा रहे हैं। स्वीङ्क्षमग पुल के लिए पेड़ों की कटाई तो हुई, पर इसे अब तक हटाया नहीं गया। निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हुआ है। आगामी 13 अगस्त को भागलपुर दौरे के क्रम में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद फिर से योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

वी केयर ने नवाबबाग में किया पौधरोपण

जागरण संवाददाता, भागलपुर : नवाब कोठी लेन में वी केयर सोसायटी ने रविवार को प्रकृति मुहिम के तहत खाली जगहों पर पौधारोपण किया। साथ थी पौधे की सुरक्षा के लिए गैबियन से घेराबंदी की। संस्थापक नितेश चौबे ने बताया कि प्रत्येक रविवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में खाली जगहों पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अश्विनी ङ्क्षसह, मनोज कुमार,कुश मिश्रा,डा.सीता भगत, नितेश पाण्डेय, यश चौधरी, अंकुर सिन्हा,अंकित,ललित जायसवाल, सौविक चटर्जी, अर्जित घोष का योगदान रहा ।  

chat bot
आपका साथी