रहमतउद्दीन बने युवा राजद के जिलाध्यक्ष, पंकज को महासचिव की जिम्मेदारी व अरुण प्रदेश प्रवक्ता

भागलपुर में राजद ने युवा मोर्चा के जिलाध्‍यक्ष के रूप में रहमतउद्दीन अंसारी को जिम्‍मेदारी दी है। वहीं कुछ और कार्यकर्ताओं को इस टीम में रखा गया है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:06 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:06 AM (IST)
रहमतउद्दीन बने युवा राजद के जिलाध्यक्ष, पंकज को महासचिव की जिम्मेदारी व अरुण प्रदेश प्रवक्ता
रहमतउद्दीन बने युवा राजद के जिलाध्यक्ष, पंकज को महासचिव की जिम्मेदारी व अरुण प्रदेश प्रवक्ता

भागलपुर, जेएनएन। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजद ने युवाओं मोर्चा को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। राजद ने युवा राजद के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इसमें भागलपुर जिला का युवा राजद अध्यक्ष की जिम्मेदारी रहमतउद्दीन अंसारी को दी है। वहीं, विपिन पासवान को जिला युवा का प्रधान महासचिव, प्रवीण कुमार यादव को महानगर अध्यक्ष और पंकज वर्मा को प्रधान महासचिव नियुक्त किया है।

अरुण फिर बने युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता

युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मु. कारी सोहैब ने युवा नेता अरुण कुमार यादव को युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मनोनीत किया। पार्टी ने एक बार फिर अरुण के कार्यों को देखते हुए भरोसा जताया है और पांचवीं बार यह मौका दिया है। मनोनयन पर अरुण ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल व युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मु. कारी सोहैब के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कमल बने छात्र राजद के उपाध्यक्ष

नारायणपुर। छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष हेमंत सिंह की अध्यक्षता में छात्र राजद का नारायणपुर प्रखंड स्तर पर गठन बलाहा में किया गया। इसमें छात्र राजद प्रखंड उपाध्यक्ष कमल कुमार यादव, महासचिव ङ्क्षसटू कुमार, सचिव राजकुमार सानू झा को मनोनीत किया गया।

कांग्रेस ने दिया धरना दिया

लॉकडाउन के बीच बिहार के प्रवासी मजदूरों की बढ़ी परेशानी, बेरोजगारी व दुर्घटनाओं में हो रही मौत के मुद्दे पर बिहपुर में कांग्रेस नेताओं ने प्रखंड कांग्रेस भवन में धरना दिया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रोहितआनंद शुक्ला ने की। आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव के नाम छह सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने हादसे में मारे गए प्रवासियों की सूची उपलब्ध कराने, मृतक प्रवासियों को मुआवजे और एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की। धरना में राजनीति ङ्क्षसह, रणजीत राणा, नरेश चौधरी, सबरार आलम, राजीव, शाहजहां, परवेज आलम, हामिद, मुर्शीद आदि कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के युवा जिलाध्यक्ष बने अंकित

सामाजिक संगठन भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के भागलपुर जिलाध्यक्ष रीतेश रमण ने युवा नेता अंकित कुमार चौधरी को नवगछिया युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष ने समाज के लोगों को संगठित कर मंच से जोडऩे व समाजहित में सबलोगों को साथ लेकर चलने की बात कही।

chat bot
आपका साथी