बिहार के अररिया में गुलजार था रेड लाइट एरिया, गेस्ट हाउस बना देह व्यापार का अड्डा, कई गिरफ्तार

बिहार के अररिया में रेड लाइट एरिया और एक गेस्ट हाउस पर पुलिस ने छापा मारा है। यहां से आपत्तिजनक हालत में युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पूरे मामले के बारे में डीएसपी ने जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 09:16 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 09:16 PM (IST)
बिहार के अररिया में गुलजार था रेड लाइट एरिया, गेस्ट हाउस बना देह व्यापार का अड्डा, कई गिरफ्तार
पुलिस ने छापेमारी कर रेड लाइट एरिया से की गिरफ्तारी।

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। फारबिसगंज पुलिस ने सोमवार को आवासीय होटल एवं रेड लाइट एरिया में छापेमारी करते हुए पांच युवती व पांच युवकों को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस की छापेमारी से होटल परिसर व रेड लाइट एरिया में पूरा दिन हड़कंप मचा रहा। शहर के स्टेशन चौक स्थित अलीशा गेस्ट हाउस में पुलिस ने पहले छापेमारी की। गेस्ट हाउस से दो युवती के साथ दो युवक एवं संचालक को गिरफ्तार किया गया। होटल से गिरफ्तार युवक युवतियों के निशानदेही पर पुलिस ने रेड लाइट एरिया में भी छापेमारी की जहां से तीन युवती व तीन युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छापेमारी अभियान का नेतृत्व डीएसपी रामपुकार सिंह व थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु खुद कर रहे थे। जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिस पदाधिकारी एवं महिला बल भी शामिल रहा। गिरफ्तार युवक एवं युवतियों से पूछताछ के उपरांत थाना परिसर में डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व से सूचना मिल रही थी कि देह व्यापार का धंधा कुछ रेस्ट हाउस में व अन्य स्थानों पर चलाया जा रहा है। जिस पर पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। गुप्त सूचना जैसे ही मिली दल का गठन करते हुए पहले अलीशा रेस्ट हाउस में छापेमारी की गई।

 डीएसपी ने बताया कि इस गेस्ट हाउस के बाद रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर पांच युवती एवं पांच युवक को गिरफ्तार किया गया है। अलीशा गेस्ट हाउस से गिरफ्तार युवकों में मिंटू कुमार यादव, मोहनदास एवं संचालक शाहिद अली, जबकि रेड लाइट एरिया से गिरफ्तार युवकों में एहसान आलम व अमन कुमार पोद्दार शामिल है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है। जिससे इस देह व्यापार के धंधे में शामिल अन्य लोगों के नाम का भी पर्दाफाश हो सके। मालूम हो कि इससे पूर्व भी फारबिसगंज के दो होटल में देह व्यापार के आरोप में युवती समेत युवक भी गिरफ्तार हो चुके हैं। होटल प्रबंधक पर भी पुलिस के द्वारा केस किया जा चुका है। इस छापेमारी अभियान में डीएसपी थानाध्यक्ष, सहित महिला पुलिस बल शामिल थे।

chat bot
आपका साथी